Janjgir Champa News: होटल में चल रही मीटिंग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज
Janjgir Champa News: होटल में चल रही मीटिंग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज

Janjgir Champa News, Janjgir Champa hotel incident, Champa business meeting, hotel fight Champa, Vestige meeting attack, Sunil Sharma Rajasthan, Herbalife former member, CCTV hotel fight,
- होटल में मीटिंग के दौरान तीन युवकों की मारपीट और तोड़फोड़,
- घटना CCTV में कैद,
- एक युवक ने खुद को बताया सेना का जवान,
जांजगीर-चांपा: Janjgir Champa News: जिले के चांपा स्थित एक होटल में चल रही कारोबारी मीटिंग के दौरान सोमवार को तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि मीटिंग के दौरान युवकों ने होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। यह पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Read More : कोरबा के गेवरा कोल माइंस में हादसा.. ड्रिल मशीन से कुचलकर हेल्पर की दर्दनाक मौत, जांच शुरू
Janjgir Champa News: जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी सुनील शर्मा, जो पहले हर्बल लाइफ कंपनी से जुड़े थे और वर्तमान में वेस्टीज कंपनी में कार्यरत हैं, चांपा के एक होटल में कारोबारी मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान तीन युवक दिलीप श्रीवास, लालकृष्ण श्रीवास और नीलेश राठौर वहां पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियों ने मीटिंग में शामिल लोगों के साथ मारपीट की और होटल की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया।
Read More : 17 साल की जानवी जिंदल के नाम 5 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड.. बिना कोचिंग फ्रीस्टाइल स्केटिंग में किया कमाल
Janjgir Champa News: जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान एक युवक खुद को सेना का जवान बताता रहा। हालांकि पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। घटना के बाद होटल प्रबंधन और मीटिंग में शामिल लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है। CCTV फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस घटना में दिलीप श्रीवास, लालकृष्ण श्रीवास और नीलेश राठौर शामिल थे, जिन्होंने मीटिंग के दौरान हंगामा और मारपीट की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Janjgir Champa News: Vandalism and assault during a meeting going on in a hotel
जांजगीर चांपा
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm