Jashpur Crime News: पुलिस भी सुरक्षित नहीं… थाने में घुसकर की मारपीट, पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया, फिर..
Jashpur Crime News: पुलिस भी सुरक्षित नहीं… थाने में घुसकर की मारपीट, पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया, फिर..

Jashpur Crime News/Image Credit: IBC24
- बगीचा थाना में जमकर बवाल
- रिपोर्ट लिखवाने आए प्रार्थी के साथ पुलिसकर्मी से भी मारपीट
- आरोपियों ने पुलिसकर्मी को पालतू कुत्ते से कटवाया
Jashpur Crime News: जशपुर। जिले के बगीचा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने आए प्रार्थी के साथ एक परिवार के लोगों ने धावा बोल दिया, उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं बीच बचाव करने आए पुलिसकर्मियों को पालतू कुत्तों से कटवाया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन महिला व दो पुरुषों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read More: Internet Service Shut Down: इन हिस्सों में अचानक बंद की गई इंटरनेट सेवा.. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उठाया गया कदम
दरअसल, जशपुर SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि, बीती रात बगीचा का रहने वाला दीपक जयसवाल ने थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने आया था। उसी समय आरोपी सागिर हुसैन, साबिर हुसैन, जाकिर हुसैन तथा उसके घर की महिलाएं थाना पहुंचकर थाना परिसर में ही प्रार्थी दीपक जयसवाल व उसके भाई और साथ आए व्यक्तियों के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिए। मारपीट होता देख ड्यूटी में तैनात आरक्षक धनेश्वर राम ने मामला शांत कराने की कोशिश की। पिर क्या था, आरोपी उत्तेजित होकर आरक्षक धनेश्वर मिंज के साथ झूमा झटकी करने लगे जिससे आरक्षक गिर गया।
Read More: PM Modi G7 Summit Canada: पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ मेक्सिको के समर्थन के लिए दिया धन्यवाद, भारत-कनाडा के बीच इस बात पर बनी सहमति
Jashpur Crime News: बीच बचाव करने के लिए थाना के प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह व ASI राजकुमार पैकरा के साथ भी आरोपियों के द्वारा धक्का मुक्की की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अपने पालतू कुत्ते को इशारा करते हुए, पुलिस वालो को काटने के लिए भी कहा। फिर क्या पालतू कुत्ते ने आरक्षक धनेश्वर राम के पैर में काट लिया, जिससे धनेश्वर राम गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मौके पर अन्य पुलिस स्टाफ के पहुंचने पर सभी आरोपी थाने से भाग निकले। हालांकि, पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विशेष टीम के द्वारा रेड कार्रवाई कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Web Title: A policeman who came to intervene in the police station was bitten by a pet dog
जशपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am