BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आभूषण की दुकान में लूट के प्रयास के आरोप में फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

आभूषण की दुकान में लूट के प्रयास के आरोप में फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

आभूषण की दुकान में लूट के प्रयास के आरोप में फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 21 Jul 2026 | 1:16 amModified: 21 Jul 2026 | 1:16 am

जौनपुर (उप्र), 20 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताने और एक आभूषण की दुकान को लूटने का प्रयास करने के आरोप में एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार लोगों के पास से फर्जी आयकर पहचान पत्र, जाली निजी दस्तावेज, फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार और मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतीश कुमार सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को शाम करीब साढ़े चार बजे रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में दिनेश चंद्र बरनवाल की आभूषण की दुकान पर पहुंचे आरोपियों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और छापेमारी के बहाने दुकान से सोने और चांदी के गहने जब्त करने का प्रयास किया।

सिंह के मुताबिक आरोप है कि बरनवाल के विरोध करने पर उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि कारोबारी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने जलालपुर के रोशन तिवारी उर्फ चाहत तिवारी, मुंगरा बादशाहपुर के अजय कुमार पटेल, वाराणसी के दिलीप कुमार और सिकरारा के राजेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी सिकरारा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों के पास से दो फर्जी आयकर पहचान पत्र, दो आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, दो मतदाता पहचान पत्र, दो ड्राइविंग लाइसेंस, फर्जी नंबर प्लेट वाली एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आभूषण की दुकान में लूट के प्रयास के आरोप में फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार

People also search for:arrestfakeFake arrest in UPinup
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm