उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
जौनपुर (उप्र), 23 अगस्त (भाषा) जौनपुर जिले में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बदलापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) फूलचंद पांडेय ने बताया कि सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रमेश गौतम (29) अपनी पत्नी रीता देवी (25) के साथ मोटरसाइकिल से शाहपुर गांव जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि दोनों एक रिश्तेदार की मौत के बाद उनके घर जा रहे थे। पांडेय ने बताया कि कालिंजरा मोड़ के पास पहुंचने पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसएचओ ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने गौतम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं आनन्द आशीष
आशीष
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत
JAUNPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm