उप्र: जौनपुर में बैंक शाखा प्रबंधक ने आत्महत्या की
उप्र: जौनपुर में बैंक शाखा प्रबंधक ने आत्महत्या की
जौनपुर (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में ‘यूनियन बैंक’ की एक शाखा के प्रबंधक ने कार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उसने कार से एक हथियार और एक सुसाइड नोट बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुजानगंज के सराय पड़री स्थित यूनियन बैंक की शाखा के प्रबंधक दुर्गेश श्रीवास्तव (32) जौनपुर के भूपतपट्टी में परिवार के साथ रहते थे।
उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कार से जौनपुर शहर जा रहे थे तथा बक्शा थाना क्षेत्र में द्वारिका ढाबा के पास वाराणसी-सुल्तानपुर राजमार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
सिंह ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार की चालक सीट पर दुर्गेश को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया।
पुलिस के अनुसार, श्रीवास्तव ने कथित रूप से स्वयं को गोली मार ली।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंदर से बंद कार का शीशा तोड़कर श्रीवास्तव को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, कार से मिले सुसाइड नोट में दुर्गेश ने अपनी मौत के लिए किसी अन्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
परिजनों ने बताया कि मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले दुर्गेश पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे।
भाषा सं राजेंद्र सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: जौनपुर में बैंक शाखा प्रबंधक ने आत्महत्या की
JAUNPUR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm