BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Attack on Dhirendra Shastri Today: ‘धीरेंद्र शास्त्री को खरोच भी आई तो…’ मोबाइल फेंके जाने पर भड़का संस्कृति बचाओ मंच, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने कह दी ये बात

Attack on Dhirendra Shastri Today: ‘धीरेंद्र शास्त्री को खरोच भी आई तो…’ मोबाइल फेंके जाने पर भड़का संस्कृति बचाओ मंच, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने कह दी ये बात

Attack on Dhirendra Shastri Today

Attack on Dhirendra Shastri Today

Deepak Dilliwar
Published: 26 Nov 2024 | 2:52 pmModified: 26 Nov 2024 | 2:53 pm

मऊरानीपुर: Attack on Dhirendra Shastri Today पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा छठवे दिन उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर से शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने जनता को संबोधित किया। वहीं, यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री पर मोबाइल फेंकने की खबर सामने आई थी। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने खुद हमले की बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि भूल से किसी श्रद्धालु का मोबाइल फूल फेंकते समय मेरे पास आ गया था और उसे अब वापस कर दिया गया है। उन्होंने ये भी कहा है​ कि छोटी सी बात को बड़ा न करें गलत मैसेज जाएगा। लेकिन दूसरी ओर धीरेंद्र शास्त्री पर हमले को लेकर धार्मिक से लेकर रजनीतिक गलियारे में हलचल शुरू हो गई है।

Read More: Chhattisgarh Rojgar Samachar: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी, कृषि विभाग में निकली बंपर भर्ती, इस तारीख कर सकते हैं आवेदन

Attack on Dhirendra Shastri Today धीरेंद्र शास्त्री पर हमले को लेकर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यद्वा चंद्रशेखर तिवारी ने तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा है कि पूज्य बागेश्वर धाम के ऊपर हुए हमले की संस्कृति बचाओ मंच कड़ी निंदा करती है। अगर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को खरोच भी आई तो हिन्दू समाज रोड पर आएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी संप्रदाय विशेष की होगी।

Read More: Samvidhan Divas Padayatra: संविधान दिवस पदयात्रा में शामिल हुए सीएम साय, पूरे कैबिनेट मंत्रियों के साथ चले पैदल, कही ये बड़ी बात

वहीं, दूसरी ओर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने भी इस घटना की निंदा की है। बोर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष काजी अनस का कहना है कि सनातन को लेकर यात्रा शुरू की गई है, लेकिन शायद कोई सनातनी उनसे नाराज है जिसने हमला किया है। पहले प्रवचन में लोगो को एक करना था, फिर हिंदुस्तान को एक करने यात्रा पर निकलना था। लेकिन शायद कोई सनातनी आपके सन्देश को समझ नहीं पाया और आपसे नाराज है, इसलिए शायद हमला किया।

Read More: 8th Pay Commission Update: 8th Pay Commission को लेकर बड़ा फैसला! ससंद के शीत सत्र में मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को दे सकती है बड़ी सौगात

विश्व हिंदू परिषद ने भी धीरेन्द्र शास्त्री पर हुए हमले को लेकर कहा कि पूर्व से ही इस यात्रा को चेतावनियां मिल रही थी। बहुत सारे मुल्ला और मौलवी यात्रा को न करने का प्रेशर बना रहे थे। हम उनके सुखद स्वास्थ्य की कामना करते हैं। जो भी आरोपी हो, उस पर तुरंत कार्रवाई हो।

Read More: Bilaspur Train Accident Today: पटरी से उतरे मालागाड़ी के 22 डिब्बे, रेलवे विभाग में मचा हड़कंप, इन ट्रेनों के बदले रूट

बीजेपी MLA रामेश्वर शर्मा ने भी धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर मोबाइल फेंकने की घटना का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि बागेश्वर धाम पर परमात्मा की कृपा जनता का स्नेह आशीर्वाद है। जय श्री राम की उद्घोषणा है, बजरंग बली झंडे में साथ चल रहे हैं। कोई मोबाइल फेंक नहीं सकता, किसी उत्साही नौ जवान के हाथ से छूट गया होगा। घबराइए मत बजरंगबली साथ चल रहे हैं। कांग्रेस के आरोप पर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भगवान की कृपा से रक्षा होती रहेगी। चिंता मत करिए जहां-जहां सरकार की जिम्मेदारी लगेगी पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हम तो कांग्रेस की भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था करने की तैयारी में है।

Read More: CG Cricketer Shashank Singh in IPL 2025: छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह पर बरसे MS Dhoni से ज्यादा नोट, इस टीम ने करोड़ों रुपए देकर किया अपने नाम

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Attack on Dhirendra Shastri Today: All India Ulema Board Big Statement

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm