अमेरिका में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें बाधित

Ads

अमेरिका में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें बाधित

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 12:53 AM IST

न्यूयॉर्क, 21 सितंबर (एपी) अमेरिका के पूर्वोत्तर इलाके में सोमवार को एक अहम क्षेत्रीय हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं।

यह व्यवधान ऐसे समय हुआ जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए कई देशों के नेता अमेरिका पहुंच रहे थे।

हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान तय समय अनुसार वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ।

फिलाडेल्फिया में हवाई यातायात केंद्र का एक अहम सर्किट खराब हो गया, जिससे इस शहर के साथ-साथ कैनेडी, ला-गार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुईं। बाद में संघीय उड्डयन प्रशासन को पता चला कि कहीं और जारी निर्माण कार्य की वजह से ‘बैकअप फाइबर ऑप्टिक लाइन’ भी कट गई थी।

एपी नेत्रपाल शोभना

शोभना