CG Shikshak Bharti 2026 Notification: 10000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, इसी महीने के आखिरी तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, गड़बड़ी रोकने बदले गए नियम

CG Shikshak Bharti 2026 Notification: 10000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, इसी महीने के आखिरी तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, गड़बड़ी रोकने बदले गए नियम

CG Shikshak Bharti 2026 Notification: 10000 पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, इसी महीने के आखिरी तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, गड़बड़ी रोकने बदले गए नियम
Modified Date: June 9, 2026 / 09:43 am IST
Published Date: June 9, 2026 9:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
  • जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार पदों पर नियुक्ति
  • परीक्षा के दिन ही जारी होगा रिजल्ट

रायपुर: CG Shikshak Bharti 2026 Notification छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। मंत्री ने बताया कि व्यापमं अपनी तैयारियां कर रहा है और जारी शेड्यूल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

10 हजार पदों पर होगी भर्ती

CG Shikshak Bharti 2026 Notification शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है। पिछले वर्ष भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन मार्च में परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान कई शिकायतें और आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए एक केंद्रीयकृत परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके संचालन की जिम्मेदारी किसी निजी एजेंसी को सौंपी जाएगी। मंत्री के अनुसार परीक्षा प्रणाली को इतना आधुनिक और पारदर्शी बनाया जाएगा कि अभ्यर्थी दिन में परीक्षा देंगे और उसी दिन शाम तक परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती में किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी और जुलाई के पहले सप्ताह तक 5 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती

गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में 5 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती के बाद 5 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी। इस तरह शिक्षा विभाग में कुल 10 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूल खुलने की संभावित तारीख को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने संकेत दिए। उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई में शुरू होगा। यदि अगले एक सप्ताह तक मौसम की स्थिति इसी तरह बनी रहती है तो 16 जून से खुलने वाले स्कूलों की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। सरकार मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी।

20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया

शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न विभागों में 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि लगभग हर रविवार को किसी न किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन हो रहा है और सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"