MP Weather Update Today: प्रदेश वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today: प्रदेश वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today: प्रदेश वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में आज होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 9, 2026 / 08:03 am IST
Published Date: June 9, 2026 8:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • अगले 3 दिनों तक गरज-चमक और बारिश की संभावना
  • हीटवेव अलर्ट: भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में
  • मंडला सबसे गर्म शहर

भोपाल: MP Weather Update Today पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। (Heatwave News) सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। तपती सड़कें और उमस भरी हवाओं के बीच राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते मानसून दस्तक दे सकती है। जिसके बाद प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। लेकिन इससे पहले प्री मानसून भी एक्टिव है।  (IMD Rainfall Alert)

20 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

MP Me Aaj Ka Mausam मानसून की एंट्री से पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया और शहडोल बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अलगे 3 दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। वहीं दूसरी ओर भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में हीटवेव का अलर्ट है।

सबसे गर्म शहर रहा मंडला

आपको बता दें कि सोमवार को मध्यप्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी देखने को मिली है। सबसे गर्म शहर मंडला रहा है। यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा, खजुराहो, दमोह और मलाजखंड में भी पारा 42 डिग्री के आसपास रहा। ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और इंदौर में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।