Home » Jobs » CG Teacher Recruitment 2025: Administrative Issues Notification for Shikshak Bharti 2025
CG Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी
Ads
CG Teacher Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, प्रशासन ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए कितने पदों पर होगी भर्ती और कितनी मिलेगी सैलरी
बलरामपुर: CG Teacher Recruitment 2025 शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरअसल बलरामपुर जिले के अलग—अलग स्कूलों में शिक्षक सहित अन्य पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 10 सितंबर तक का समय दिया गया है। सबसे अहम बात ये है कि रिक्त पदों पर भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगी।
CG Teacher Recruitment 2025 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती 10 स्कूलों में होनी है, जहां 50 से अधिक पद रिक्त हैं। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है।