CSC Aadhaar Recruitment 2026: आधार में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका, CSC में सुपरवाइजर और ऑपरेटर के इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे पाएं यह अवसर?
CSC Aadhaar Recruitment 2026: आधार सेवा केंद्रों में 250 सुपरवाइजर और ऑपरेटर पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक CSC वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(CSC Aadhaar Recruitment 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- आधार सेवा केंद्रों में 252 पदों पर भर्ती।
- पदों में सुपरवाइजर और ऑपरेटर शामिल।
- न्यूनतम 12वीं पास, ITI/पॉलिटेक्निक धारक भी आवेदन योग्य।
नई दिल्ली: CSC Aadhaar Recruitment 2026 डिजिटल इंडिया योजना के तहत आधार सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए CSC e-Governance Services India Limited ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को अपने जिले में ही काम करने का मौका मिलेगा। CSC की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csc.gov.in पर जाकर 10 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर भर्ती (Total Post)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 252 पद भरे जाएंगे। ये सभी पद आधार सेवा केंद्र (ASK) के लिए हैं। पदों को जिलेवार बांटा गया है, ताकि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिल सके। चयनित उम्मीदवारों को आधार से जुड़ी सेवाओं जैसे नामांकन, अपडेट और अन्य कार्य संभालने होंगे।
इन पदों पर भर्ती (Designation)
आधार सुपरवाइजर: केंद्र की पूरी व्यवस्था का संचालन और निगरानी।
आधार ऑपरेटर: नामांकन, अपडेट और अन्य इन-गेम संबंधित कार्य।
योग्यता और आयु सीमा (Qualification and Age Limit)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 12वीं पास होना जरूरी है। 10वीं के साथ 2 साल का ITI कोर्स या 10वीं के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा रखने वाले भी योग्य हैं। न्यूनतम आयु 18 साल तय है। अधिकतम आयु सीमा और अन्य नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई हैं।
स्थानीय भाषा का ज्ञान (Knowledge of Local Language)
सीएससी ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार को उस जिले की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए, ताकि आधार सेवा केंद्र पर आने वाले लोगों को सही और आसान सेवा मिल सके।
नौकरी की अवधि (Contract Basis)
यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। चयनित उम्मीदवारों को एक साल के लिए नियुक्त किया जाएगा। काम और प्रदर्शन के आधार पर आगे की अवधि बढ़ाई जा सकती है। यह अनुभव के लिहाज से युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद नौकरी है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online?)
- सबसे पहले csc.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘ASK Job Opening’ सेक्शन में जाएं।
- स्टेट और जिला वाइज वैकेंसी देखें।
- अपने राज्य और जिले के ‘Apply Now’ लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पैन कार्ड, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भरें।
- रिज्यूमे और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- कैप्चा कोड डालकर फॉर्म सबमिट करें।
- इसके बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jeep Wrangler Willys 392: नई SUV, नया तूफान! जीप ने किया ग्लोबल डेब्यू, क्या ये आपकी ड्राइविंग की दुनिया बदलने वाली है? जानिए इसके फीचर्स
- Liquor Shop Open on Holi: ‘क्या कैबिनेट का फैसला कलेक्टर बदल सकता है?”.. होली पर शराब दुकानों को खुला रखने के मुद्दे पर आबकारी मंत्री से किसने किया ये सवाल?.. जानें
- Bijapur Naxal Operation News: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सल ऑपरेशन! 4 दिन में 214 ठिकाने और बंकर ध्वस्त, लाल आतंक के नेटवर्क पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Facebook


