Jeep Wrangler Willys 392: नई SUV, नया तूफान! जीप ने किया ग्लोबल डेब्यू, क्या ये आपकी ड्राइविंग की दुनिया बदलने वाली है? जानिए इसके फीचर्स
Jeep Wrangler Willys 392: जीप ने रैंगलर विली 392 को ग्लोबली अनवील किया गया है। यह मॉडल क्लासिक Willys स्टाइल को आधुनिक परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है और इसमें दमदार 6.4 लीटर HEMI V8 इंजन है। इसे ऑफ-रोड क्षमता और स्टाइलिश डिजाइन दोनों के लिए तैयार किया गया है।
(Jeep Wrangler Willys 392/ Image Credit: Jeep)
- Wrangler Willys 392 में 6.4L HEMI V8 इंजन और 463 hp पावर।
- 4x4 सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और 35-इंच टायर्स के साथ असली ऑफ-रोड क्षमता।
- LED लाइटिंग, 4WD ग्राफिक्स और ‘Goldilocks’ पेंट ऑप्शन वाला रेट्रो-स्टाइल एक्सटीरियर।
नई दिल्ली: Jeep Wrangler Willys 392 Features जीप का नाम हमेशा ऑफ-रोडिंग की दुनिया में बहुत खास रहा है। अब कंपनी ने अपने फैंस के लिए एक बेहद लिमिटेड एडिशन Jeep Wrangler Willys 392 पेश किया है। यह मॉडल क्लासिक Willys स्टाइल को मॉडर्न परफॉर्मेंस के साथ जोड़ता है और दमदार 6.4 लीटर HEMI V8 इंजन के साथ आता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी खास बातें।
दमदार इंजन और पावर (Powerful Engine and Power)
Wrangler Willys 392 के बोनट के नीचे 6.4L HEMI V8 इंजन है, जो 463.57 hp की पावर और 637.23 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ड्यूल-मोड एग्जॉस्ट है, जिससे आप इंजन की आवाज को अपनी पसंद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। यह SUV शहर की सड़कों पर आराम से दौड़ सकती है और कठिन ऑफ-रोड ट्रेल्स पर भी बेखौफ प्रदर्शन परफॉर्म करती है।
असली ऑफ-रोड मशीन (Real off-road Machine)
जीप ने इसे एक असली ऑफ-रोड मशीन बनाया है। इसमें Selec-Trac ट्रांसफर केस, 4.56 एक्सल रेशियो, डेना 44 एक्सल यानी फुल-फ्लोट रियर सेटअप, इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल और 35-इंच BF Goodrich KO2 टायर्स हैं। 17-इंच बीडलॉक-केपेबल व्हील्स और करीब 282 mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे मुश्किल ट्रेल्स पर भी सक्षम बनाते हैं। साथ ही रॉक रेल्स, स्टील रियर बंपर और विंच-रेडी फ्रंट बंपर इसे और मजबूती प्रदान करती है।
एक्सटीरियर (Exterior)
Wrangler Willys 392 का लुक क्लासिक Willys जीप से इंस्पायर है। SUV में LED लाइटिंग, खास Willys और 4WD ग्राफिक्स, और नया ‘Goldilocks’ पेंट ऑप्शन मिलता है। सड़क पर यह मॉडल देखते ही अलग पहचान बना लेता है, जो इसके क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का शानदार मेल दर्शाता है।
इंटीरियर (Interior)
SUV अंदर से भी उतनी ही प्रीमियम है जितनी बाहर से रफ-टफ। इसमें 12-वे पावर एडजस्टेबल Nappa लेदर सीट्स, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बिल्ट-इन नेविगेशन और 9-स्पीकर Alpine साउंड सिस्टम (552W एम्पलीफायर) है। इसके अलावा ट्रेलर टो पैकेज और ऑक्सिलरी स्विच भी उपलब्ध हैं, जो लंबी यात्राओं और ऑफ-रोडिंग अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
एडिशन क्यों है खास? (Special Edition)
जीप के CEO बॉब ब्रॉडरडॉर्फ के मुताबिक, Wrangler Willys 392 उन ग्राहकों के लिए है जो क्लासिक Jeep स्टाइल के साथ V8 की असली पावर चाहते हैं। यह SUV ब्रांड की विरासत और आधुनिक परफॉर्मेंस का शानदार मिश्रण है, जो ऑफ-रोडिंग और शहर की सड़कों दोनों पर बेहतरीन अनुभव देती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Redeem Codes Today: आज ही जानिए चैम्पियन बनने का राज! नए रिडीम कोड्स से पाएं फ्री बंडल, डायमंड्स और गन स्किन… क्या आप जीत के हीरो बनेंगे?
- Chhattisgarh BIG Naxal Operation: डेडलाइन से पहले नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा! ये 4 टॉप कमांडर समेत 300 नक्सली सुरक्षाबलों के रडार पर, छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर बड़ा ऑपरेशन शुरू
- Shivaji Maharaj Jayanti: शिवाजी महाराज की जयंती पर बेकाबू हुई भीड़, भगदड़ में कई लोग घायल, मची अफरातफरी

Facebook


