Sainik School Teacher Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचर्स समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी है पात्र, जानें कब तक और कैसे करें आवेदन

Sainik School Teacher Vacancy: सैनिक स्कूल संबलपुर में विभिन्न टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती का मौका है। पीजीटी पदों में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कम्प्यूटर साइंस शामिल हैं। वही, टीजीटी के लिएसोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषयों में पद उपलब्ध है।

Sainik School Teacher Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचर्स समेत कई पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास भी है पात्र, जानें कब तक और कैसे करें आवेदन

(Sainik School Teacher Vacancy/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 26, 2026 / 02:55 pm IST
Published Date: August 26, 2026 2:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सैनिक स्कूल संबलपुर में कई पदों पर भर्ती।
  • 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी मौका।
  • आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर।

संबलपुर: Sainik School Teacher Vacancy: सरकारी स्कूल में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। सैनिक स्कूल संबलपुर, ओडिशा ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों (Sainik School Teacher Vacncy) पर भर्ती निकाली है। इसमें PGT, TGT, PEM, PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, लैब असिस्टेंट और LDC के पद शामिल हैं। कुछ पद नियमित और कुछ संविदा आधार पर भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार को आवेदन 7 सितंबर तक डाक के माध्यम से भेजना होगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

भर्ती में PGT के तहत (Sainik School Teacher Vacncy) फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथ्स और कम्प्यूटर साइंस के पद हैं। TGT में सोशल साइंस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और इंग्लिश विषय शामिल हैं। इसके अलावा PEM-PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर, बायोलॉजी लैब असिस्टेंट और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद भी हैं। PGT मैथ्स में 2 पद हैं, जबकि बाकी पदों पर एक-एक वैकेंसी है।

कौन कर सकता है आवेदन?

PGT के लिए संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन और B.Ed या निर्धारित इंटीग्रेटेड M.Ed योग्यता जरूरी है। कंप्यूटर साइंस के लिए संबंधित उच्च डिग्री मांगी गई है। TGT के लिए संबंधित विषय में 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड डिग्री और B.Ed के साथ CTET Paper-2 या TET पास होना जरूरी है। अन्य पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। लैब असिस्टेंट के लिए साइंस से इंटरमीडिएट और LDC के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उम्र और चयन प्रक्रिया

PGT के लिए उम्र 21 से 40 साल और TGT के लिए 21 से 35 साल निर्धारित है। PEM-PTI कम मैट्रन, आर्ट मास्टर और लैब असिस्टेंट के लिए अधिकतम उम्र 50 साल है। LDC के लिए उम्र 18 से 50 साल होनी चाहिए। चयन लिखित परीक्षा, स्किल/प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

नियमित PGT पदों पर (Sainik School Teacher Vacncy) चयनित उम्मीदवारों को Pay Level-8 के अनुसार 47,600 रुपये से 1,51,100 रुपये तक वेतन मिलेगा। TGT पदों के लिए Pay Level-7 में 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक सैलरी है। PEM-PTI कम मैट्रन को 40,000 रुपये, आर्ट मास्टर को 70,500 रुपये, लैब असिस्टेंट को 33,000 रुपये और LDC को 30,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क और भेजने का पता

जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये, जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। फॉर्म, जरूरी दस्तावेज और फीस की रसीद को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से 7 सितंबर तक भेजना होगा। आवेदन सैनिक स्कूल संबलपुर, पीओ-बसंतपुर, जिला संबलपुर, ओडिशा-768025 के पते पर भेजा जा सकता है। भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए 9692200674 पर संपर्क किया जा सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।