RRB Recruitment 2026: रेलवे ने खोल दिए नौकरियों के दरवाजे! 6,565 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितनी मिलेगी सैलरी
RRB Recruitment 2026: भारतीय रेलवे ने नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 30 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
(RRB Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)
- रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकली
- 30 जून से आवेदन शुरू, 29 जुलाई तक मौका
- 10वीं पास और ITI उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
नई दिल्ली: RRB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के कुल 6,565 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास Act Apprenticeship Certificate है वे भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के कुछ पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में डिप्लोमा या डिग्री भी अनिवार्य रखी गई है।
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया
टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंत में मेडिकल परीक्षा होगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए 7वें वेतन आयोग के पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के उम्मीदवारों को पे लेवल-2 के अनुसार 19,900 रुपये प्रति माह शुरुआती बेसिक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), मेडिकल सुविधा, पेंशन और रेलवे यात्रा जैसी अन्य सुविधाओं का भी फायदा मिलेगा।
आवेदन कैसे करें
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां अपना रजिस्ट्रेशन करके अकाउंट बनाएं। इसके बाद संबंधित CEN और रेलवे जोन का चयन करें। आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रखें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes 01 July 2026: आज के बड़े अपडेट आपके होश उड़ा देंगे! बस एक कोड डालते ही खुल जाएगा फ्री इनामों का खजाना
- Chhattisgarh High Court Judgment: शादी के सपने दिखाकर संबंध बनाना अपराध नहीं, हाई कोर्ट का चौंकाने वाला फैसला, जानें पूरा मामला
- Karnataka Landslide News: बारिश ने मचाया ऐसा कहर…. एक ही पल में उजड़ गया परिवार, दिल दहला देने वाला हादसा

Facebook


