RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू होने वाले हैं आवेदन, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

RRB ALP Vacancy 2026: आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को तय तारीख से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा।

RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू होने वाले हैं आवेदन, जानें कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

(RRB ALP Vacancy 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 14, 2026 / 02:12 pm IST
Published Date: May 14, 2026 1:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RRB ALP 2026 में 11,127 पदों पर भर्ती
  • आवेदन प्रक्रिया 15 मई से 14 जून 2026 तक
  • 10वीं + ITI/डिप्लोमा/इंजीनियरिंग पात्रता अनिवार्य

नई दिल्ली: RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और 14 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ आईटीआई पास होना अनिवार्य है अथवा अभ्यर्थी 10वीं के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।

आयु सीमा और छूट नियम

आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी/एसटी वर्ग को 5साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा अन्य आरक्षित वर्गों और पूर्व सैनिकों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए सामान्य और अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क 250 रुपये तय किया गया है। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

चयन प्रक्रिया और चरण

आरआरबी एएलपी भर्ती में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट होगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

RRB ALP Vacancy 2026: जोनवार पदों का विवरण

जोन पदों की संख्या
मध्य रेलवे (Central Railway) 1400
पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) 700
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) 1625
पूर्व रेलवे (Eastern Railway) 608
उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway) 457
पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) 105
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) 1276
उत्तर रेलवे (Northern Railway) 740
उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) 600
दक्षिण मध्य रेलवे (South Central Railway) 674
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (South East Central Railway) 200
दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) 1531
दक्षिण रेलवे (Southern Railway) 250
दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) 200
पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) 541
पश्चिम रेलवे (Western Railway) 214
चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) 6

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।