Tata Chemicals Share Price: सुबह-सुबह टाटा के इस स्टॉक ने मचाया तहलका! पलक झपकते ही निवेशक को मिला छप्परफाड़ रिटर्न, जानें आखिर क्या है वजह?

Tata Chemicals Share Price: टाटा केमिकल्स के शेयर में आज मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी के एक अहम बिजनेस अपडेट और टाटा संस के संभावित IPO को लेकर बढ़ी चर्चा से निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है। पिछले कुछ समय से दबाव में चल रहा यह शेयर कारोबार के दौरान करीब 20% तक उछल गया। (NSE: TATACHEM, BSE: 500770)

Tata Chemicals Share Price: सुबह-सुबह टाटा के इस स्टॉक ने मचाया तहलका! पलक झपकते ही निवेशक को मिला छप्परफाड़ रिटर्न, जानें आखिर क्या है वजह?

(Tata Chemicals Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 15, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: September 15, 2026 12:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर 20% उछला, ₹734.90 तक पहुंचा।
  • अमेरिकी Soda Ash कॉन्ट्रैक्ट्स का अधिग्रहण पूरा।
  • कॉन्ट्रैक्ट्स से $110 मिलियन+ राजस्व की उम्मीद।

Tata Chemicals Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी Tata Chemicals के शेयर में (Tata Chemicals Share Price) मंगलवार को जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। बीएसई पर कारोबार शुरू होते ही शेयर 20 प्रतिशत उछलकर 734.90 रुपये तक पहुंच गया। कंपनी के एक अहम बिजनेस अपडेट और Tata Sons के IPO को लेकर फिर शुरु हुई चर्चा ने निवेशकों का ध्यान खींचा। हालांकि शेयर अभी भी अपने 25 हफ्ते के हाई 1,026.65 रुपये से नीचे हैं।

अमेरिका में बड़ा बिजनेस अपडेट

टाटा केमिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी Tata Chemicals North America को Searles Valley Minerals Inc. की Chapter 11 दिवालिया प्रक्रिया में सफल बोलीदाता घोषित किया गया था। यह सौदा उत्तरी अमेरिका में 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक Soda Ash के ग्राहक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने से जुड़ा था। कंपनी ने अब बताया है कि 11 सितंबर को इन कॉन्ट्रैक्ट्स का अधिग्रहण पूरा हो गया। कंपनी के अनुसार, इन कॉन्ट्रैक्ट्स से अवधि के दौरान 110 मिलियन डॉलर से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

लंबे समय से दबाव में था शेयर

हालिया तेजी के बावजूद Tata Chemicals का शेयर पिछले एक साल में (Tata Chemicals Share Price) दबाव में रहा है। एक साल की अवधि में स्टॉक करीब 24% गिरा है, जबकि पांच साल में इसमें लगभग 13% की कमजोरी आई है। हालांकि, पिछले छह महीनों में शेयर करीब 12% चढ़ा है। इसका 52-हफ्ते का निचला स्तर 580.30 रुपये है। मंगलवार की तेजी ने शेयर को निवेशकों के फोकस में फिर ला दिया है।

Tata Sons IPO की चर्चा से भी मिला सपोर्ट

Tata Sons के IPO को लेकर भी बाजार में दोबारा चर्चा तेज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, RBI ने Tata Sons की अपर-लेयर NBFC के रूप में रजिस्ट्रेशन से बाहर निकलने की अर्जी खारिज कर दी है। Tata Chemicals की Tata Sons में करीब 2.53% हिस्सेदारी है। इसी वजह से Tata Sons से जुड़ी खबरों का असर Tata Chemicals के शेयर पर भी देखने को मिल सकता है।

Tata Chemicals Ltd – शेयर अपडेट (15 सितंबर 2026)

विवरण आंकड़ा
कंपनी Tata Chemicals Ltd
NSE कोड TATACHEM
मौजूदा भाव ₹734.90
आज की तेजी +₹122.45 (+19.99%)
समय 15 सितंबर, 11:27 AM IST
Open ₹734.90
High ₹734.90
Low ₹734.90
मार्केट कैप ₹18.72K करोड़
P/E Ratio
52-Week High ₹1,026.65
52-Week Low ₹580.30
Dividend Yield ₹ 0.02
Quarterly Dividend ₹2.76

केन्या ऑपरेशन को लेकर चुनौती

दूसरी तरफ कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण खबर केन्या से आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति विलियम रूटो ने Tata Chemicals को देश में अपने ऑपरेशन बंद करने का निर्देश दिया है। उनका कहना है कि कंपनी की मौजूदगी से देश को अपेक्षित फायदा नहीं मिला। सरकार Tata Chemicals के ऑपरेशन की जगह दो नई कंपनियां लाने की योजना पर काम कर रही है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब कंपनी (Tata Chemicals Share Price) के आगे के बिजनेस प्रदर्शन और नए अपडेट पर रहेगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।