BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ शिविर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ शिविर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ शिविर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Bhasha
Published: 15 Oct 2025 | 5:42 pmModified: 15 Oct 2025 | 5:42 pm

कांकेर (छत्तीसगढ़), 15 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शिविर में 32 महिलाओं समेत 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटनाक्रम महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति और 60 अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा हथियार डालने के बाद हुआ है। कांकेर, गढ़चिरौली का पड़ोसी जिला है।

अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के सदस्य राजमन मंडावी और राजू सलाम के नेतृत्व में माओवादी कार्यकर्ताओं का समूह कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में बीएसएफ की 40वीं बटालियन के कामतेरा शिविर में पहुंचा।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने 39 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, जिनमें सात एके-47 राइफल, दो ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल, चार इंसास राइफल, एक इंसास एलएमजी (लाइट मशीन गन) और एक ‘स्टेन गन’ शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन माओवादियों में पांच डिविजनल कमेटी सदस्य-- प्रसाद ताड़ामी, हीरालाल कोमरा, जुगनू कोवाची, नरसिंह नेताम और नंदे (राजमन मंडावी की पत्नी) हैं।

इससे पहले आज दिन में, राज्य के सुकमा जिले में 27 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिनमें से 16 पर कुल 50 लाख रुपये का इनाम है।

हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सल समस्या की समाप्ति का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने बस्तर प्रवास के दौरान नक्सलियों से हथियार छोड़ने की अपील की थी।

भाषा सं संजीव राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बीएसएफ शिविर में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

People also search for:Chhattisgarh BSF Naxals surrender
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am