AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ : कांकेर में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत

छत्तीसगढ़ : कांकेर में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत

छत्तीसगढ़ : कांकेर में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत
Bhasha
Published: 05 Aug 2026 | 7:11 pmModified: 05 Aug 2026 | 7:11 pm

कांकेर, पांच अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को भालू के हमले में 38 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी बहन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बहन घायल हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर में नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव मरकाटोला में हुई, जब तीनों भाई-बहन खेत में थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हलाल खोर जुर्री (38) और चमरीन बाई (40) के रूप में हुई है, जबकि हमले में उनकी बहन खोरिन बाई (30) घायल हो गई।

अधिकारी के मुताबिक, खोरिन को कांकेर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार को अपने एक बच्चे की मौत के बाद मादा भालू आक्रामक हो गई थी। उन्होंने बताया कि हमले के बाद भी भालू शवों के पास ही रही और उन पर पंजे मारती रही।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मृतकों के शव के पास मादा भालू दिखाई दे रही है।

मौके पर मौजूद कांकेर के विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि जब वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे, तब भालू शवों के पास ही मौजूद थी। उस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी गई है।

भाषा

सं संजीव पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ : कांकेर में भालू के हमले में भाई-बहन की मौत

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

30 Sept 2026 | 2:26 pm
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश

Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश

30 Sept 2026 | 1:58 pm
CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी

CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी

30 Sept 2026 | 1:12 pm