AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ : एनआईए की विशेष अदालत ने हत्या के मामले में एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

छत्तीसगढ़ : एनआईए की विशेष अदालत ने हत्या के मामले में एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

छत्तीसगढ़ : एनआईए की विशेष अदालत ने हत्या के मामले में एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई
Bhasha
Published: 17 Sept 2026 | 3:01 pmModified: 17 Sept 2026 | 3:01 pm

कांकेर, 17 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने 2019 में नक्सलवाद से जुड़ी घटना में 19 साल के एक युवक के अपहरण और हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के भानुप्रतापपुर के विशेष सत्र न्यायाधीश (एनआईए) दीपक के गुप्ता की अदालत ने बुधवार को पीलूराम आंचला उर्फ सालिक राम (35) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिकनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 26 अगस्त 2019 को कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के जुगडा गांव से श्यामनाथ आंचला का अपहरण हथियारबंद और वर्दीधारी नक्सलियों के एक समूह ने कर लिया था। इस समूह में शंकर, मुकेश, मीना नेताम, मैनू नुरेटी, पीलूराम और कमलेश के साथ 25-30 अन्य लोग शामिल थे।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि बाद में नक्सलियों ने एक 'जन अदालत' लगाई और पुलिस मुखबिर होने के शक में श्यामनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी।

कथित तौर पर माओवादियों द्वारा छोड़े गए एक पर्चा में कहा गया था कि पीड़ित के पिता सुनहेर और उनके बेटे श्यामनाथ पुलिस मुखबिर के तौर पर काम कर रहे थे।

शिकायत के बाद, कोयलीबेड़ा पुलिस थाना में पीलूराम और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, आर्म्स एक्ट और गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अभियोजन पक्ष ने आगे बताया कि मई 2023 में सीमा सुरक्षा बल और जिला रिजर्व गार्ड के संयुक्त अभियान के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने ज़िले में केसकोडी के पास एक जंगली इलाके में पीलूराम आंचला उर्फ़ सालिक राम और दो अन्य लोगों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कथित तौर पर एक काला वॉकी-टॉकी सेट, माओवादी साहित्य, पत्र और छह हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान, कथित तौर पर सालिक राम और एक अन्य आरोपी ने सुरक्षा बलों को बताया कि उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए धुट्टा-चिलपारिस रोड पर बारूदी सुरंग लगाया था।

हालांकि, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि सालिक राम कागबरस गांव का एक किसान था और उसे झूठे मामले में फंसाया गया था।

उन्होंने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता ने जुगड़ा गांव के सालिक आंचला की पहचान की थी, जबकि आरोपी कागबार्स का रहने वाला था।

हालांकि, अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष ने बिना किसी उचित संदेह के यह साबित कर दिया था कि सालिक राम ने पांच या उससे अधिक सह-आरोपियों के साथ मिलकर एक गैर-कानूनी समूह बनाया, श्याम नाथ का उनके घर से अपहरण किया और उन्हें जंगल ले गए, जहां गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

अदालत ने कहा, '...अभियोजन पक्ष के गवाहों और जांच अधिकारी के बयानों से यह स्पष्ट है कि घटना के दिन, आरोपी पीलूराम आंचला, उर्फ सालिक राम ने अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर मृतक श्यामनाथ आंचला को उनके घर से दूसरी जगह ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।'

अदालत ने उसे यूएपीए की धाराओं के तहत आरोपों से बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में विफल रहा कि वह किसी प्रतिबंधित माओवादी संगठन का सदस्य या सक्रिय सहयोगी था।

हालांकि, अदालत ने आरोपी पीलूराम आंचला को हत्या और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

भाषा सं संजीव मनीषा रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ : एनआईए की विशेष अदालत ने हत्या के मामले में एक दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

Chhattisgarh Sai Cabinet Decision Today: कॉलेजों में लागू अतिथि व्याख्याता संशोधित नीति को मंजूरी, पढ़िए साय कैबिनेट के बड़े फैसले

30 Sept 2026 | 2:26 pm
Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश

Woman Murdered for Dowry in Bilaspur: छत्तीसगढ़ में दहेज के लिए महिला की हत्या, पति, सास और देवर ने मिलकर दी भयावह मौत, फिर रची खौफनाक साजिश

30 Sept 2026 | 1:58 pm
CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी

CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी

30 Sept 2026 | 1:12 pm