Kanker Crime News: जादू टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, भतीजा समते 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanker Crime News: जादू टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या से इलाके में मचा हड़कंप, भतीजा समते 6 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanker Crime News:
कांकेर। Kanker Crime News: कांकेर जिले के कोरर थानाक्षेत्र में जादू टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्याकांड में पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक का भतीजा भी शामिल है। बताया गया कि, बुजुर्ग बैगा का काम करता था, जिस पर आरोपियों को जादू टोना करने का शक था। दरअसल, आरोपियों के पिता की असमय मौत हुई थी जिस पर आरोपियों को शक था कि बुजुर्ग बैगा ने जादू टोना के कारण उनके पिता की मौत हुई है।
पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गांव के सुनील ,जगदीश और अमित के पिता की मौत पेड़ से गिरने से हुई थी। इसी तरह एक अन्य आरोपी के पिता की मौत भी कुछ समय पहले पेड़ से गिरने के कारण ही हुई थी। वहीं मृतक के भाई की मौत भी 3 साल पहले अचानक तबियत बिगड़ने के कारण हुई थी, जिस पर सभी आरोपियों ने बैगा पर जादू टोना करने का शक जताते हुए उसकी हत्या की प्लानिंग की और 14 अक्टूबर की रात पहले सभी ने शराब और मुर्गा की पार्टी की और इसके बाद बुजुर्ग बैगा सुगनुराम उसेंडी 70 वर्ष की कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी।
Kanker Crime News: बुजुर्ग की हत्या के बाद आरोपियों ने उसकी लाश को खेल मैदान के पास पेड़ के नजदीक छुपा दिया था। जिसके बाद गांव के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Kanker Crime News: The brutal murder of an elderly man on suspicion of witchcraft created a stir in the area
कांकेर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am