मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत
मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत
कन्नौज (उप्र), चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
तालग्राम पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी रंजना पांडे ने कहा कि सौरभ शाक्य (25) और उनके चचेरे भाई अवनीश शाक्य (23) - दोनों तालग्राम के गांधी नगर इलाके के निवासी हैं - शुक्रवार देर रात (लगभग 11.30 बजे) तेराजाकेट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सेवाएं प्रदान करने के लिए जा रहे थे।
निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं जफर
रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत
KANNAUJ
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm