Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री भी नहीं खोल पाए देवर के साथ अवैध संबंध वाली भाभी का पर्चा! 8 महीने से बागेश्वर धाम दे रहे थे सेवा
Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री भी नहीं खोल पाए देवर के साथ अवैध संबंध वाली भाभी का पर्चा! 8 महीने से बागेश्वर धाम दे रहे थे सेवा

Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham
कानपुर: Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ख्याती दिन ब दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। उनकी कथाओं के दौरान अनुयायियों की भीड़ लाखों की संख्या में उमड़ती है। वहीं, अगर धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार की बात करें तो यहां पर्चा खुलवाने वालों की भी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है। दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री पर्चा खोलकर लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। लेकिन इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि देवर के प्यार में पड़ी भाभी के नाम का पर्चा धीरेंद्र शास्त्री भी नहीं खोल पाए। जबकि दोनों बागेश्वर धाम में ही सेवादारी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों देवर भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।
Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां के सीतानपुर में रहने वाला दिनेश अवस्थी खरेसा गांव में रहता था। दो साल पहले दिनेश की शादी पूनम अवस्थी उर्फ गुड़िया से हुई थी। शादी के बाद दिनेश अपने भाई मनोज और पत्नी के साथ रहने लगा। बताया गया कि दिनेश ट्रक ड्राइवर था और महीने में कई बार वह बाहर भी रहा था। दिनेश जब ट्रक लेकर बाहर जाता तो पत्नी पूनम और देवर मनोज घर पर रहते थे। दिनेश की गैरमौजूदगी में पूनम और मनोज कब करीब आ गए पता ही नहीं चला और दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया।
इसी बीच एक दिन दिनेश अपने काम से वापस लौटा को पत्नी पूनम और मनोज को संबंध बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को संदिग्ध हालत में देखकर दिनेश का गुस्सा फूट पड़ और उसने पूनम को पीटना शुरू कर दिया। पूनम की पिटाई होते देख मनोज ने भी अपना आपा खो दिया और उसने दिनेश पर डंडे से वार कर दिया। मनोज ने दिनेश को इतनी जोर से मारा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
देवर भाभी ने मिलकर रात में ही दिनेश के शव को तालाब में फेंक दिया, जब सुबह उसका शव पानी में उतराने लगा तो फिर मनोज डंडा लेकर उसे बोरी से दबाने लगा, जिसमें बॉडी रखी थी। गांव के एक शख्स ने मनोज को ऐसा करते हुए देख लिया और बात पूरे गांव में फैल गई। इसके बाद पुलिस ने आकर बोरी निकलवाई तो उसमें दिनेश अवस्थी के लाश मिली। इधर कारनामा खुलते ही देवर-भाभी दोनों घर से फरार हो गए और अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए।
इस मामले में मृतक दिनेश के छोटे भाई की शिकायत पर बिधनू थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस दोनों को ढूंढ़ नहीं पाई। आठ महीने बाद अचानक एक दिन आरोपी महिला का मोबाइल स्विच ऑन हुआ और उसने कानपुर की किसी महिला से फोन पर बात की। पुलिस ने उसके बाद दोनों को ट्रेस किया तो पता चला दोनों मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम में सेवादार बनकर आठ महीने से छिपे हुए है। इसके बाद पूनम और उसके प्रेमी मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More: Bath During Periods: पीरियड्स के दौरान नहाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Devar Bhabhi Caught in Bageshwar Dham Who Murdered Husband
KANPUR NAGAR
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pm