Ekta Gupta Murder Case Latest News: कारोबारी की पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट परिसर में दफना दी लाश, सिर्फ इस वजह से महिला को उतारा था मौत के घाट
Ekta Gupta Murder Case Latest News: कारोबारी की पत्नी की हत्या कर कलेक्ट्रेट परिसर में दफना दी लाश, सिर्फ इस वजह से महिला को उतारा था मौत के घाट

Ekta Gupta Murder Case Latest News
कानपुर: Ekta Gupta Murder Case Latest News शहर के नामी कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता के अपहरण के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दअरसल शनिवार देर रात एकता गुप्ता का कंकाल कलेक्ट्रेट कैंपस से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि एकता गुप्ता की तलाश के लिए करीब 12 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में खुदाई होती रही जिसके बाद कंकाल बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि जिम ट्रेनर ने ही एकता को मौत के घाट उतारा था।
Ekta Gupta Murder Case Latest News मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस के गोपाल विहार बिन्नी विला सोसायटी में रहने वाले कारोबारी राहुल गुप्ता की पत्नी 24 जून को सुबह ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिम करने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। एकता के वापस नहीं आने पर पति राहुल ने जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। राहुल गुप्ता ने विमल पर पत्नी एकता को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
वहीं, इस घटना के दूसरे ही दिन पुलिस की टीम ने 25 जून को एक कार बरामद की थी, जिसमें से पुलिस को रस्सी, टूटा क्लेचर, तौलिया, सिम ट्रे व अन्य सामान मिला था। मामले की जांच के दौरान आरोपी विमल को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर कंकाल बरामद किया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल प्रेम प्रसंग और पैसों के लिए करोबारी की पत्नी की हत्या किए जाने के एंगल पर काम कर रही है। लेकिन कारोबारी राहुल की मानें तो हत्या के पीछे की वजह लाखों की वह नकदी और जेवर भी हो सकते हैं, जिन्हें लेकर ही वह चार माह पूर्व गायब हुई थी। उस वक्त भी पति राहुल ने जेवर-नकदी के कारण पत्नी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई थी।
Read More: Dream Story : सपने में खुद को देखना शुभ होता है या अशुभ, मिलते हैं ये संकेत
बता दें कि चार माह पूर्व राहुल ने जो तहरीर दी थी उसमें बताया था कि पत्नी के बैंक खातों से लाखों नकदी और घर से पूरे गहने गायब है। इसके बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में लिया तो परिजनों हंगामा भी किया था। पति राहुल ने बताया कि जब ऊपर तक पैरवी की गई तो पुलिस हरकत में आई। हत्या की वजह पूछने पर राहुल ने कहा कि पुलिस ही बताएगी। पत्नी और जिम ट्रेन के बीच प्रेम प्रसंग की बात से इनकार करते रहे।
उधर, ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि पूछताछ में आरोपी जिम ट्रेनर ने पुलिस को बताया कि एकता और जिम ट्रेनर के बीच संबंध था। उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया था। इस पर एकता ने उसके साथ झगड़ा किया। इस पर गुस्से में जिम ट्रेनर ने गले पर हमला कर दिया और गाड़ी में ही मार डाला। उसके बाद लाश को डीएम कंपाउंड में लाकर दबा दिया। घटना को जून में ही अंजाम दे दिया था।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ekta Gupta Murder Case Latest News: Reveals Why Gym trainer Killed Lady
KANPUR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm