कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला
कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला
कासगंज, 23 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ढांचे की छत से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अशोक नगर निवासी नेहा के रूप में हुई है। वह छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और मंगलवार देर रात से लापता थी।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि महिला के परिवार ने आरोप लगाया है कि नेहा अपनी बड़ी बहन निशा को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से चली गई थी और करीब तीन लाख रुपये नकद तथा आभूषण भी ले गई थी।
अधिकारी ने बताया कि फतेह सिंह रेलवे क्रॉसिंग के पास से महिला का शव बरामद हुआ। शव पर कपड़े नहीं थे और गर्दन पर धारदार हथियार से किए गए हमले के कई निशान मिले हैं।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जांचकर्ता महिला के मोबाइल फोन और उसके संपर्कों की भी जांच कर रहे हैं। साथ ही, गायब नकदी और आभूषणों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
भाषा
सं, सलीम रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, शव रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला
KASGANJ
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm