Archana Tiwari Missing Case: अर्चना तिवारी लापता केस में नया मोड़, परिजनों ने किया सनसनीखेज खुलासा, अब सीबीआई जांच की मांग
Archana Tiwari Missing Case: अर्चना तिवारी लापता केस में नया मोड़, परिजनों ने किया सनसनीखेज खुलासा, अब सीबीआई जांच की मांग

Archana Tiwari Missing Case, Archana Tiwari missing case, Archana Tiwari disappearance, Katni girl missing, Human trafficking suspicion India, CBI investigation Archana Tiwari, Missing girl from Katni, Indore to Katni train incident, Narmada Express missing case, Archana Tiwari last phone location,
- लापता बेटी अर्चना तिवारी के मामले ने लिया नया मोड़,
- परिजनों ने जताई मानव तस्करी की आशंका,
- परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग तेज,
कटनी: Katni News: कटनी की अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को केवल गुमशुदगी का मामला मानने से इनकार करते हुए इसे मानव तस्करी से जोड़कर जांच की मांग की है। अर्चना तिवारी 7 अगस्त को इंदौर से कटनी लौट रही थीं। वह नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही थीं और उनका मोबाइल फोन आखिरी बार नर्मदापुरम रेलवे ब्रिज के पास लोकेट हुआ था जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। Archana Tiwari Missing Case
Archana Tiwari Missing Case: परिजनों का कहना है कि यह केवल सामान्य गुमशुदगी नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। अर्चना के बड़े पापा प्रकाश तिवारी बाबू ने दावा किया है कि कुछ तस्कर उसे ट्रेन के जरिए बड़े शहरों की ओर ले गए हैं, और अब मामले की जांच को मानव तस्करी के एंगल से किया जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पूरे मामले को सीबीआई को सौंपा जाए ताकि निष्पक्ष और गहन जांच हो सके। अर्चना के चाचा राजू तिवारी ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की अपील की है।
Read More : घर की छत पर नीले ड्रम में मिला युवक का शव, पत्नी-बच्चे और मकान मालिक का बेटा है लापता
Archana Tiwari Missing Case: इधर अर्चना की सकुशल वापसी के लिए परिजनों द्वारा घर पर लगातार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जा रहा है। परिवार पूरी तरह से व्याकुल है और किसी चमत्कार की आस लगाए बैठा है। परिजन इस बात पर अड़े हैं कि यह सिर्फ एक लापता लड़की का केस नहीं, बल्कि मानव तस्करी का गंभीर मामला है जिसे लेकर प्रशासन और जांच एजेंसियों को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा जांच जारी है लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसीलिए परिजन चाहते हैं कि अब मामला सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और अर्चना को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "अर्चना तिवारी लापता" 7 अगस्त को हुई थीं, जब वह इंदौर से कटनी लौट रही थीं और उनका मोबाइल नर्मदापुरम के पास बंद हो गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Archana Tiwari Missing Case: Archana Tiwari's family said it was a case of human trafficking
कटनी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm