BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Archana Tiwari missing case: अर्चना तिवारी लापता मामले में सनसीखेज खुलासा.. इस आरक्षक के सम्पर्क में थी अर्चना, इसने ही कराया था ट्रेन का टिकट, अरेस्ट

इधर अर्चना की सकुशल वापसी के लिए परिजनों द्वारा घर पर लगातार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जा रहा है। परिवार पूरी तरह से व्याकुल है और किसी चमत्कार की …

Archana Tiwari missing case (1)

Archana Tiwari missing case (1)

satya prakash
Published: 19 Aug 2025 | 8:08 amModified: 19 Aug 2025 | 9:48 am
HIGHLIGHTS
  1. अर्चना तिवारी का ट्रेन टिकट पुलिस आरक्षक राम तोमर ने कराया बुक।
  2. परिजनों ने गुमशुदगी नहीं, मानव तस्करी की साजिश बताया मामला।
  3. अर्चना की वापसी के लिए परिजन कर रहे महामृत्युंजय जाप।

Archana Tiwari missing case: कटनी: बहुचर्चित अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले ने अब एक नया और गंभीर मोड़ ले लिया है। जांच में पुलिस को जानकारी मिली है वह चौंकाने वाली है। जानकारी के मुताबिक़ अर्चना तिवारी के ट्रेन का टिकट एक पुलिस के आरक्षक ने बुक किया था। आरक्षक का नाम राम तोमर है। वह फ़िलहाल ग्वालियर के भंवरपुर थाने में पदस्थ है। संभवतः लापता होने से पहले अर्चना इस राम तोमर नाम के आरक्षक के सम्पर्क में थी। पुलिस ने राम तोमर को हिरासत में ले लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही हैं कि जल्द ही अर्चना तिवारी का यह मामला सुलझा लिया जाएगा।

READ MORE: CP Radhakrishnan NDA Candidate: 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे NDA के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन.. विपक्ष से सहमति बनाने की कवायद जारी

गुमशुदगी या मानव तस्करी

दूसरी तरफ अर्चना के परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को केवल गुमशुदगी का मामला मानने से इनकार करते हुए इसे मानव तस्करी से जोड़कर जांच की मांग की है। अर्चना तिवारी 7 अगस्त को इंदौर से कटनी लौट रही थीं। वह नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही थीं और उनका मोबाइल फोन आखिरी बार नर्मदापुरम रेलवे ब्रिज के पास लोकेट हुआ था जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

किसी साजिश के शिकार हुई अर्चना?

Archana Tiwari missing case: परिजनों का कहना है कि यह केवल सामान्य गुमशुदगी नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश है। अर्चना के बड़े पापा प्रकाश तिवारी बाबू ने दावा किया है कि कुछ तस्कर उसे ट्रेन के जरिए बड़े शहरों की ओर ले गए हैं, और अब मामले की जांच को मानव तस्करी के एंगल से किया जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी मांग की है कि पूरे मामले को सीबीआई को सौंपा जाए ताकि निष्पक्ष और गहन जांच हो सके। अर्चना के चाचा राजू तिवारी ने भी इस मामले में मुख्यमंत्री से सीबीआई जांच की अपील की है।

READ ALSO: Leelatai Shelar passes away: नहीं रही यह मशहूर गायिका.. 94 साल के उम्र में ली आखिरी सांस.. संगीत को समर्पित कर दिया था जीवन

शुरू हुआ पूजा-पाठ का दौर

इधर अर्चना की सकुशल वापसी के लिए परिजनों द्वारा घर पर लगातार महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया जा रहा है। परिवार पूरी तरह से व्याकुल है और किसी चमत्कार की आस लगाए बैठा है। परिजन इस बात पर अड़े हैं कि यह सिर्फ एक लापता लड़की का केस नहीं, बल्कि मानव तस्करी का गंभीर मामला है जिसे लेकर प्रशासन और जांच एजेंसियों को गंभीरता से कदम उठाना चाहिए। फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा जांच जारी है लेकिन परिजनों का आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसीलिए परिजन चाहते हैं कि अब मामला सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी को सौंपा जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके और अर्चना को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाया जा सके।

https://youtu.be/3Skr39jcHUk

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: उत्तर: अर्चना तिवारी 7 अगस्त को इंदौर से कटनी लौट रही थीं। उनका मोबाइल आखिरी बार नर्मदापुरम रेलवे ब्रिज के पास ट्रेस हुआ था, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Police investigation continues in the case of Katni's Archana Tiwari missing from train

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm