Katni News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध नशे का धंधा, आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ एक्शन कर जब्त किए कई नशीले पदार्थ
Katni News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था अवैध नशे का धंधा, आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ एक्शन कर जब्त किए कई नशीले पदार्थ

Katni News/ Image Credit: IBC24
- रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार।
- तहसीलदार और आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की।
- बड़ी मात्रा में नशीले पाउच, हुक्के और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।
कटनी। Katni News: कटनी शहर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध नशे के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बारगवा में स्थित ऑलिव रेस्टोरेंट के बाद कटनी तहसीलदार और आबकारी विभाग ने माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने NH7 रेस्टोरेंट में पर भी छापेमार कार्रवाई की गई। जहां रेस्टोरेंट के किचन से लगे एक रूम में भी बड़ी भारी मात्रा में हुक्के और विभिन्न फ्लेवर वाले संदिग्ध नशीले पदार्थ जब्त किए गए।
वहीं मामले में तहसीलदार ने बताया कि, यह हुक्का बार पिछले काफी समय से NH7 के नाम से यह रेस्टोरेंट चल रहा था और इसकी आड़ में कई माह से यह हुक्का बार संचालित हो रहा था जिसकी जानकारी लगते ही तहसीलदार, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट से लगे एक बड़े रूम से बड़ी मात्रा में नशीले पाउच, हुक्के और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। बताया गया है कि, यह हुक्का बार बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और इसमें युवाओं को नशे की ओर धकेला जा रहा था।
Katni News: हुक्का बार संचालक की पहचान अभिषेक बगड़िया के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। तहसीलदार ने बताया कि, हुक्कों में उपयोग किए जा रहे फ्लेवर युक्त पदार्थों की जांच कराई जाएगी। यदि इनमें प्रतिबंधित या नशीले तत्व पाए जाते हैं तो संचालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। यह कार्रवाई न सिर्फ एक अवैध हुक्का बार का पर्दाफाश है, बल्कि प्रशासन का यह संदेश भी है कि नशे के कारोबार को अब बख्शा नहीं जाएगा।
लेखक के बारे में
Web Title: Illegal drug business was going on under the guise of restaurant, Excise department took action and confiscated many drugs
कटनी
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am