Katni IT Raid News: भाजपा के दिग्गज नेता के ठिकानों पर छापा, सुबह- सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, IT की 50 सदस्यीय टीम ने दी दबिश
Katni IT Raid News: भाजपा के दिग्गज नेता के ठिकानों पर छापा, सुबह- सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, IT की 50 सदस्यीय टीम ने दी दबिश

Katni IT Raid News
- तड़के आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
- भाजपा नेता के ठिकानों पर छापे
- 50 सदस्यीय टीम ने मारी दबिश
कटनी: Katni IT Raid News: कटनी जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा और उनके तीन भाइयों के ठिकानों पर तड़के सुबह आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने अशोक विश्वकर्मा के निवास, फर्म और बॉक्साइट माइनिंग से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।
तड़के आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई (Katni Income Tax Raid)
जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा माइनिंग कारोबारी हैं और उनकी फर्म वी.एम.सी. विश्वकर्मा माइंस के नाम से संचालित है। अशोक विश्वकर्मा और उनके अन्य तीन भाइयों के जलपा वार्ड स्थित आवास, फर्म कार्यालय, ग्राम टिकरिया तथा सिघनपुरी की अन्य खदानों पर आयकर विभाग की यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के बिंदु पर की जा रही है, जहां दस्तावेज़ों और लेन-देन की गहन जांच चल रही है।
भाजपा नेता अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर छापे (IT Raid in Katni)
Katni IT Raid News: हैरान करने वाली बात यह है कि कुछ ही दिन पहले अशोक विश्वकर्मा की मां का निधन हुआ था और तेरहवीं के ठीक तीसरे दिन तड़के सुबह आयकर विभाग ने दबिश देकर जांच शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल आयकर विभाग की 50 से अधिक सदस्यीय टीम जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आयकर विभाग की कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और लेन-देन की गहन जांच के तहत की जा रही है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni IT Raid News: IT raid conducted at the premises of a senior BJP leader
कटनी
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm