CG Nurse Strike News: मेडिकल कॉलेज के नर्सों ने खोला मोर्चा, ग्रेड पे और पदोन्नति समेत इन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर, सरकार से की ये अपील

CG Nurse Strike News: मेडिकल कॉलेज के नर्सों ने खोला मोर्चा, ग्रेड पे और पदोन्नति समेत इन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर, सरकार से की ये अपील

CG Nurse Strike News: मेडिकल कॉलेज के नर्सों ने खोला मोर्चा, ग्रेड पे और पदोन्नति समेत इन मांगों को लेकर उतरे सड़कों पर, सरकार से की ये अपील

CG Nurse Strike News/Image Source: IBC24

Modified Date: December 16, 2025 / 06:52 pm IST
Published Date: December 16, 2025 6:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मेडिकल कॉलेज में नर्सों का बड़ा विरोध
  • 10 सूत्रीय मांगों को लेकर काम बंद
  • राज्य सरकार से मांगें पूरी करने की अपील

जगदलपुर: CG Nurse Strike News:  डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में मंगलवार को स्टाफ नर्सों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 1 घंटे के लिए काम बंद कर सांकेतिक प्रदर्शन किया। नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले मेकॉज की 120 नर्सिंग स्टाफ ने राज्य सरकार से उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

मेडिकल कॉलेज में नर्सों का बड़ा विरोध (Jagdulpur Medical College Nurse Strike)

CG Nurse Strike News:  नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की पदाधिकारियों ने बताया कि बाकी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स, नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग सिस्टर, उप नर्सिंग अधीक्षक और नर्सिंग अधीक्षकों का ग्रेड पे बेहद कम है, इसलिए उन्होंने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग सरकार से की है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में खाली पड़े नियमित पदों पर मेडिकल कॉलेज में संविदा और कलेक्टर दर पर काम कर रही स्टाफ नर्सों को प्राथमिकता देते हुए भर्ती करने की मांग की है।

इसके अलावा, पदोन्नति सहित अन्य मांगें भी स्टाफ नर्सों द्वारा की गई हैं। यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तो 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।