Katni Suspicious Death: महिला से मिलने आया युवक की लॉज में रहस्यमयी मौत! एक साल पुरानी पहचान, एक रात… और कई अनसुलझे राज
महिला से मिलने आया युवक की लॉज में रहस्यमयी मौत…Katni Suspicious Death: A young man who came to meet a woman died mysteriously in a lodge

Katni Suspicious Death | Image Source | IBC24
- दर्पण लॉज में युवक की संदिग्ध मौत,
- युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से मचा हड़कंप,
- मामले की जाँच में जुटी कुठला पुलिस,
कटनी: Katni Suspicious Death: कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र स्थित दर्पण लॉज में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पवन कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और कई सवालों को जन्म दे रही है।
Katni Suspicious Death: शुरूआती जानकारी के अनुसार पवन गुप्ता दर्पण लॉज में कटनी निवासी एक महिला से मिलने आया था। युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसकी पवन से पहचान लगभग एक साल पहले हुई थी और वे दोनों संपर्क में थे। पवन के लॉज पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
Katni Suspicious Death: घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है और मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुट गई है। होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और लॉज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि मौत की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल युवक पवन गुप्ता की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Katni Suspicious Death: A young man who came to meet a woman died
कटनी
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm