बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या : आरोपी बेटा गिरफ्तार
बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या : आरोपी बेटा गिरफ्तार
कौशांबी (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में शराब के आदी एक व्यक्ति ने अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार मुहल्ले में रहने वाले गुड्डू उर्फ याकूब (40) का रविवार रात अपनी मां आयशा (75) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर गुड्डू ने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को बचाने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि गुड्डू नशे का आदी है। मोहल्ले के लोगों के समझाने के बावजूद वह शांत नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार बाद में उसने घर का दरवाजा बंद कर अपनी मां को फिर मारा—पीटा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना पर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग महिला का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
भाषा सं. सलीम वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या : आरोपी बेटा गिरफ्तार
KAUSHAMBI
और भी पढ़ें ›संभल हिंसा का आरोपी अफरोज 20 महीने बाद जेल से रिहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले की प्रशंसा की
01 Oct 2026 | 12:27 amनीला ड्रम मामला : सौरभ की मां ने बहू और उसके प्रेमी के लिये सजा-ए-मौत की मांग की
01 Oct 2026 | 12:15 amजापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pm