BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Shivprasad Sahu Re-Postmortem: लोहारीडीह कांड में बड़ा अपडेट.. रि-पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा मृतक शिवप्रसाद साहू का शव, जबलपुर हाईकोर्ट ने दिया आदेश

Shivprasad Sahu Re-Postmortem: लोहारीडीह कांड में बड़ा अपडेट.. रि-पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला जाएगा मृतक शिवप्रसाद साहू का शव

Shivprasad Sahu Re-Postmortem

Shivprasad Sahu Re-Postmortem

Bhavna Sahu
Published: 08 Nov 2024 | 2:17 pmModified: 08 Nov 2024 | 2:17 pm

Shivprasad Sahu Re-Postmortem: जबलपुर। कवर्धा के लोहारीडीह कांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि, मृतक शिवप्रसाद साहू का रि-पोस्टमार्टम किया जाएगा। जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद ये आदेश दिया है। चीफ जस्टिस की डबल बैंच में मामले की सुनवाई हुई है। वहीं, कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करने का निर्देश दिया है।

Read More: Deepak Baij On CG Parshad Chunav 2024: पार्षद चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर PCC चीफ का बड़ा बयान, बताया किसे मिलेगा टिकट 

बता दें कि, 15 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मृतक शिवप्रसाद साहू की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया था। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जबलपुर HC में याचिका लगाने का निर्देश दिया था, और याचिकाकर्ता को एमपी ज्यूरीडिक्शन में केस फाइल करने की छूट दी थी। दरअसल, मृतक शिवप्रसाद साहू की बेटी की याचिका पर डिवीजन बेंच में राज्य शासन की ओर से पेश रिपोर्ट में शुरुआती जांच पड़ताल में गलती होना स्वीकार किया गया। अपने जवाब में राज्य शासन ने कहा कि, घटना के बाद जिस तरह परिस्थितियां बन रही थीं उसे देखते हुए शार्ट पीएम कराया गया था। उसी रिपोर्ट के आधार पर शिवप्रसाद साहू के शव को उसकी बेटी को सौंप दिया गया था।

Read More: MLA Rikesh Sen Viral Video: 'तालाब नहीं...अब वार्डों का नाम बदलवाउंगा' जमकर फजीहत होने के बाद विधायक रिकेश सेन ने खेला नया दांव

राज्य शासन की इस रिपोर्ट पर डिवीजन बेंच ने नाराजगी जताते हुए कब्र खोदकर शव को निकालने और दोबारा पोस्ट मार्टम कराने का निर्देश दिया। इससे पहले इस मामले को सिंगल बेंच ने खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच में याचिका दायर की गई थी। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ की डिवीजन बेंच ने कहा है कि, शिवप्रसाद साहू की लाश परिजनों की मौजूदगी में कब्र से खोदकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से दोबारा पोस्ट मार्टम कराई जाए। उन्होंने पीएम रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।

Read More: VD Sharma Latest Statement : 'कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में विकास नहीं नौजवानों के हाथ में पत्थर देखना चाहती'.. धारा 370 को लेकर हुए हंगामे पर वीडी शर्मा का हमला 

बता दें कि, शिवप्रसाद हत्याकांड मामले  में 167 लोगों के खिलाफ नामजद FIR हुई है, जिनमें से 69 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी प्रशांत साहू का जेल में मौत हो गया था। उनमें से कुछेक के निर्दोष होने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों की मांग पर SIT की टीम गोपनीय तरीके से जांच कर रहे हैं। जिन 167 लोगों के नाम FIR में दर्ज हैं, घटना के वक्त उन सभी की मौजूदगी थी या नहीं? यह पता लगाने मोबाइल सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले ही मामले की न्यायिक जांच की जा रही है जो 20 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Shivprasad Sahu Re-Postmortem

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am