Kawardha News : जमीन विवाद मामले में अब संत प्रकाश मुनिनाम साहेब की एंट्री, इस अधिकारी को हटाने की मांग, दिया प्रशासन को इतने दिनों का अल्टीमेटम
कवर्धा जिले में दो पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद के बाद कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और SP को …

Kawardha News
- कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया।
- नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर फाड़ने और चबूतरा में तोड़फोड़ का मामला।
- पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला, दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दो पक्षों के बीच ज़मीनी विवाद के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने सोशल मीडिया पर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और कवर्धा के SP को हटाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बुधवार को सिटी कोतवाली क्षेत्र के नवागांव में कबीर साहेब के पोस्टर को कुछ ग्रामीणों ने फाड़ दिया। इसके अलावा निर्माणाधीन कबीर चबूतरा में तोड़फोड़ की गई, जिसका वीडियो भी जारी किया गया, जिससे कबीरपंथियों की भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में लोगों ने SP कार्यालय का घेराव किया और जोरदार प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था।
प्रशासन को अल्टीमेटम
पीजी कॉलेज के डोम में साहेब की सभा चल रही है और अब कबीरपंथ के धर्मगुरु संत प्रकाश मुनिनाम साहेब ने इस मामले में एंट्री ली है। उन्होंने अपनी नाराज़गी दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में वह प्रशासन को अल्टीमेटम दे रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कवर्धा के SP को हटाने की भी मांग की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला है, वहीं दोनों पक्ष अपने-अपने दावे पेश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
- कौशल विकास और रोजगार श्रृजन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की क्या प्लानिंग है? मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने बताया बेरोजगारी दूर करने का रोडमैप
- आईवीएफ के लिए नहीं खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे, मेकाहारा में खुलने जा रहा देश का पहला सरकारी IVF सेंटर, खुद स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी
- लापरवाही के चलते प्रसुता और नवजात की मौत हो गई…इसे रोकने के लिए क्या कर रही सरकार? जानिए क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नवागांव में कबीरपंथ के पोस्टर फाड़ने और चबूतरा में तोड़फोड़ के कारण दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Kabirpanthi Dispute in Kawardha: Guru Prakash Muninam Demands Arrests, Police Take Action
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm