Kawardha Conversion Case: छत्तीसगढ़ में बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन! फादर और पत्नी पर लगे गंभीर आरोप, गुप्त कमरे में पकड़े गए 20 लोग
छत्तीसगढ़ में बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन…Kawardha Conversion Case: Religious conversion in the name of curing illness

Kawardha Conversion Case | Image Source | IBC24
कवर्धा: Kawardha Conversion Case: जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण को लेकर भारी हंगामा हो गया। मामले में एक फादर और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगे हैं कि वे बीमारी ठीक करने के बहाने लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे। जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लोगों को पकड़ा जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
Kawardha Conversion Case: स्थानीय लोगों और विहिप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आदर्श नगर स्थित एक घर में बंद कमरे में गुप्त रूप से धर्मांतरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा था। इस दौरान लोगों को यह कहकर बुलाया गया था कि प्रार्थना करने से बीमारियां ठीक हो जाएंगी लेकिन असल में वहां ईसाई धर्म स्वीकार कराने का प्रयास किया जा रहा था। इस पूरे कार्यक्रम में एक फादर और उनकी पत्नी की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। आरोप है कि ये दोनों लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं और लोगों को प्रलोभन या भय दिखाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।
Kawardha Conversion Case: जैसे ही विहिप को इसकी जानकारी मिली कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 लोगों को पकड़ लिया और हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस बल अब भी मौके पर तैनात है और पूरे मामले की जांच जारी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के आदर्श नगर क्षेत्र में सामने आया, जहां आरोप है कि एक फादर और उनकी पत्नी बीमारियों के इलाज का बहाना बनाकर लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kawardha Conversion Case: Religious conversion in the name of curing
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm