Lock on Kali Mandir in Navratri: काली मंदिर में ताला जड़कर फरार हुआ गोंडवाना समाज का पुजारी, दर्शन और पूजा के लिए महिलाएं कर रहीं इंतजार
Lock on Kali Mandir in Navratri : काली मंदिर में ताला जड़कर फरार हुआ गोंडवाना समाज का पुजारी, दर्शन और पूजा के लिए महिलाएं कर रहीं इंतजार

Lock on Kali Mandir in Navratri
कवर्धा: Lock on Kali Mandir in Navratri जिले के कामठी गांव में उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक बार फिर गांव में गोंडवाना समाज और ग्रामीण आमने सामने आ गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोंडवाना समाज के पुजारी फिर से मंदिर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं। जबकि नवरात्रि में माता के दर्शन और पूजा के लिए गांव की महिलाएं काली मंदिर पहुंचे हैं। बता दें कि नवरात्रि के पहले ही दिन पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराया था और मंदिर पर ताला नहीं लगाने की सहमति बनी थी।
Lock on Kali Mandir in Navratri बता दें कि कवर्धा जिले के कुकदुर थाना के कामठी गांव का है, जहां मंदिर प्रांगण में स्थापित 5 मंदिरों को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद गोंडवाना समाज के लिए लोगों ने देवी दूर्गा की मूर्ति की स्थापना पर रोक लगा दी गई थी। वहीं, मूर्ति की स्थापना पर रोक लगाए जाने के बाद एक बार फिर गांव में विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी। वहीं, मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की बैठक कराई और समझाइश दी, जिसके बाद माता की मूर्ति स्थापित किया जा सका।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन साल से गांव में गोंडवाना समाज और अन्य समाज के बीच तनाव का माहौल बना हुआ था। गोंडवाना समाज की ओर से गांव के मंदिरों में कब्जा कर लिया गया था और वहां पर समाजिक झंडा लगा दिया गया था। इतना ही नहीं समाज की ओर से ये भी दावा किया गया कि ये मंदिर अब गोंडवाना समाज का है। इसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Lock on Kali Mandir in Navratri by Gondwana Pujari due to Dispute
कवर्धा
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am