Keshkal News: ‘घर के बाहर नहीं आई तो बदनाम कर दूंगा’, फिर नाबालिक को आधी रात अपने घर ले जाकर मिटाई हवस, दो महीने की गर्भवती होने पर खुला राज
Keshkal News: ‘घर के बाहर नहीं आई तो बदनाम कर दूंगा’, फिर नाबालिक को आधी रात अपने घर ले जाकर मिटाई हवस, दो महीने की गर्भवती होने पर खुला राज

Keshkal News
- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी अभिशाप,
- प्यार के नाम पर नाबालिग से दुष्कर्म,
- दो महीने की गर्भवती होने पर खुला राज,
केशकाल: Keshkal News: सोशल मीडिया इन दिनों युवाओं के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग से लगातार कई ज़िंदगियाँ बर्बाद हो रही हैं। जी हाँ, इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग बच्ची को प्यार के जाल में फँसाकर फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का एक और मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता दो महीने की गर्भवती हो गई, तब जाकर घरवालों को इस बात की जानकारी हुई। फिलहाल पीड़िता की रिपोर्ट पर फरसगाँव पुलिस ने आरोपी सुंदर नेताम उर्फ गन्नू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Keshkal News: जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंस्टाग्राम के माध्यम से सुंदरलाल उर्फ गप्पू नेताम के साथ उसकी जान-पहचान हुई थी। फिर दिनांक 2 अक्टूबर की रात 11 बजे गप्पू ने फोन कर कहा कि मैं तुमसे मिलने के लिए तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूँ। यदि बाहर नहीं आओगी तो मैं तुम्हारे घर के अंदर आ जाऊँगा और बदनाम कर दूँगा। पीड़िता डर के कारण घर के बाहर आई तो आरोपी ने जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़कर उसे अपने घर ले गया। पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। उसने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद वह लगातार बदनाम करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार करता रहा जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।
Keshkal News: जब पीड़िता ने आरोपी सुंदरलाल नेताम को बताया कि वह गर्भवती है और उससे शादी करने को कहा तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और कहा कि इससे तुम्हारी बदनामी होगी। साथ ही धमकी दी कि अगर प्रेग्नेंसी के बारे में किसी को बताया तो तुझे और तेरे पेट में पल रहे बच्चे को जान से मार दूँगा। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना फरसगाँव में सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु फरसगाँव थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी सुंदरलाल नेताम उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना के दिन पीड़िता के साथ अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें
- सरकारी स्कूल में शिक्षिका की शर्मनाक करतूत! बच्चों को पढ़ाना छोड़ करती है ये काम, जानकार अधिकारी भी हैरान
- रातों रात 1500 रुपए में बुक होती थीं खूबसूरत लड़कियां! इस तरह से आते थे ग्राहक, किराए के घर में मकान मालिक के संग चलाता था सेक्स रैकेट
- पंचायत सचिव का अश्लील कांड! महिला रोजगार सहायक से रास्ते में अचानक करने लगा गंदी हरकत, थाने तक पंहुचा मामला
- सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! दीपावली से पहले सभी के खातों में जमा हो जाएगी सैलरी, डिप्टी सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Keshkal News: A young man raped a minor girl at home all night
केशकाल
और भी पढ़ें ›
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am