Keshkal News: लाइट नहीं थी तो मोबाइल टॉर्च से ही कर डाला मरीज का इलाज..! स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में की गई की बड़ी लापरवाही…
छत्तीसगढ़ केशकाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां के फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली गुल होने के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना …

keshkal news
- स्वास्थ्य केंद्र में अधिकारियों की लापरवाही
- बिजली गुल होने से मरीज परेशान
- मोबाइल टॉर्च से किया गया मरीज का इलाज
Keshkal News: केशकाल: छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसने न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की सच्चाई उजागर कर दी है, बल्कि सरकारी सिस्टम की लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां बिजली गुल हो जाने के बाद मरीजों का इलाज मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।
यह है पूरा मामला
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में जनरेटर की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी या यदि थी भी, तो उसे चालू नहीं किया गया। जब मरीजों को इलाज की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, उस समय नर्स और डॉक्टरों को मजबूरी में अपने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर टांके लगाने जैसे कार्य करने पड़े। इस घटना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय जनता में भारी आक्रोश फैल गया है।
पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले
जानकारी के अनुसार, फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी कई बार बिजली जाने और दवा-सुविधाओं की कमी की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ नाम का है, असल में यहां इलाज से ज़्यादा परेशानी मिलती है।
read more: Ambikapur Crime News: दुर्गा विसर्जन की भीड़ में खूनी खेल! कांग्रेस नेता और भाई पर हुआ जानलेवा हमला
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र के फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Keshkal News: When there was no light, the patient was treated with a mobile torch
केशकाल
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am