Khairagarh Murder Case: भाई बना हैवान ! शादी नहीं कराई तो बड़े भाई को लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, सामने आई चौंकाने वाली वजह
शादी नहीं कराई तो बड़े भाई को लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला…Khairagarh Murder Case: Brother became a monster! When elder brother
खैरागढ़: Khairagarh Murder Case: खैरागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालबांधा चौकी के ग्राम रेंगाकठेरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सिर्फ शादी न कराने की बात पर नाराज होकर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Khairagarh Murder Case: घटना 16 मई की है जब आरोपी राकेश मंडावी ने अपने बड़े भाई प्रदीप मंडावी से शादी की बात को लेकर विवाद कर लिया। राकेश इस बात से नाराज़ था कि उसका भाई उसकी शादी नहीं करवा रहा है। गुस्से में आकर उसने लकड़ी के बत्ते से प्रदीप पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
Khairagarh Murder Case: वारदात को अंजाम देने के बाद राकेश मंडावी फरार हो गया था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 18 मई को उसे ग्राम पवनतरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने मामले की जानकारी प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का कारण बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना 16 मई को ग्राम रेंगाकठेरा (जालबांधा चौकी, खैरागढ़ थाना क्षेत्र) में हुई थी, जब छोटे भाई राकेश मंडावी ने शादी को लेकर विवाद में अपने बड़े भाई प्रदीप मंडावी की हत्या कर दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Khairagarh Murder Case: Brother became a monster! When elder brother
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am