AD · 728×90Advertisement

Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी…क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप

Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी…क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी …

Khandwa Anganwadi Vacancy: 3 लाख लेकर कांग्रेस नेता की पत्नी को दे दी नौकरी...क्या मेरे 50 हजार की कोई कीमत नहीं? आंगनबाड़ी में नियुक्ति को लेकर भाजपा नेता की पत्नी का गंभीर आरोप / Image: IBC24 Original

Deepak Dilliwar
Published: 12 Jul 2026 | 3:21 pmModified: 12 Jul 2026 | 3:22 pm
HIGHLIGHTS
  1. आंगनवाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोप
  2. भाजपा नेता की पत्नी ने लगाया 3 लाख लेकर मेरिट बदलने का आरोप
  3. युवक कांग्रेस अध्यक्ष की पत्नी के चयन पर उठे सवाल
खंडवा: Khandwa Anganwadi Vacancy मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में घिर गई है। भर्ती में अनियमितता और फर्जीवाड़े के आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। ग्राम शिवरिया की अभ्यर्थी लक्ष्मी सोनेर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे चयन की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

भाजपा-कांग्रेस नेता की पत्नी आमने-सामने

Khandwa Anganwadi Vacancy दरअसल लक्ष्मी सोनेर, जो भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निखिलेश गार्वे की पत्नी बताई जा रही हैं, उनका आरोप है कि हरसूद परियोजना कार्यालय में पदस्थ परियोजना अधिकारी गोपाल मोरे और लिपिक नरेंद्र कनाडे ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली की। उनका कहना है, कि उन्होंने सभी निर्धारित पात्रताओं और मेरिट के आधार पर आवेदन किया था, लेकिन नियमों की अनदेखी कर दूसरे अभ्यर्थी का चयन कर दिया गया।

3 लाख रुपए लेकर बदल दी मेरिट लिस्ट

महिला का आरोप है, कि भर्ती के दौरान बाबू नरेंद्र कनाडे ने उनके पति से 50 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद कथित तौर पर दूसरे अभ्यर्थी से 3 लाख रुपये लेकर मेरिट सूची में बदलाव कर दिया गया और उसे नियुक्ति दे दी गई। लक्ष्मी सोनेर का दावा है, कि चयनित महिला युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल जाधव की पत्नी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव और आर्थिक लेनदेन के कारण पूरी चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई।

भाजपा नेता की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मामले को लेकर लक्ष्मी सोनेर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नागार्जुन बी. गौड़ा को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भर्ती प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की मांग की है। हालांकि, इस मामले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के बाद अब सभी की नजर जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की हरसूद परियोजना से जुड़ा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Khandwa Anganwadi Vacancy: BJP Leader wife Allegations Anganwadi Bharti scam

खंडवा (पूर्व निमाड़)

और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता

30 Sept 2026 | 5:05 pm
Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

Kushinagar Flood Latest Update: कुशीनगर में बाढ़ राहत अभियान युद्धस्तर पर तेज, NDRF-SDRF समेत टीमें तैनात, पीड़ितों तक पहुंच रही मदद

30 Sept 2026 | 4:32 pm
Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

Modi Government Increased MSP: नवरात्रि से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, मोदी सरकार ने इन 6 फसलों की MSP में की बढ़ोतरी, अब इतने रुपए की दर से होगा भुगतान

30 Sept 2026 | 4:08 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm