10th 12th Exam Problem: बोर्ड परीक्षा से पहले बवाल! इतने छात्राएं नहीं दे पाएंगी 10वीं-12वीं के एग्जाम, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही जानकर पालकों के उड़ गए होश
10th 12th Exam Problem: बोर्ड परीक्षा से पहले बवाल! इतने छात्राएं नहीं दे पाएंगी 10वीं-12वीं के एग्जाम, स्कूल प्रबंधन की लापरवाही जानकर पालकों के उड़ गए होश

10th 12th Exam Problem Khargone
- निजी स्कूल की लापरवाही आई सामने
- 10-12वीं के 23 छात्राओं ने नहीं मिले प्रवेश-पत्र
- प्रवेश पत्र नहीं मिलने से बच्चे नहीं दे पाएंगे परीक्षा
खरगोन: 10th 12th Exam Problem: खरगोन जिले में एक निजी स्कूल की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहां कक्षा 10वीं और 12वीं की 23 छात्राओं को प्रवेश-पत्र नहीं मिले जिससे वे बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा समय पर परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया गया जिसके कारण छात्राओं के प्रवेश-पत्र जारी नहीं हो पाए।
स्कूल की बड़ी लापरवाही (Khargone Board Exam Admit Card)
प्रवेश-पत्र न मिलने से छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रह गईं जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। इस मामले से नाराज अभिभावकों ने कल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। प्रदर्शन के चलते कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पीड़ित छात्राओं और उनके परिजनों का कहना है कि अब उनके पास कोर्ट का ही रास्ता बचा है।
निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही pic.twitter.com/qLHTeYRZD8
— IBC24 News (@IBC24News) February 10, 2026
नाराज पालकों ने किया हाईवे चक्काजाम (Khargone Board Exam News,)
10th 12th Exam Problem: बता दें कि मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले से गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ एक निजी स्कूल की लापरवाही के कारण 10वीं और 12वीं कक्षा की 23 छात्राओं को उनके प्रवेश-पत्र नहीं मिले हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएँ आज से शुरू होने वाली हैं और स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा शुल्क ही जमा नहीं किया था। इस घटना के बाद नाराज़ पालकों ने हाईवे पर चक्काजाम किया और चक्काजाम के बाद थाने के सामने धरना दे दिया था। पालकों के हंगामे के बावजूद मौके पर शिक्षा अधिकारी नहीं पहुँचे। मिली जानकारी के अनुसार छात्राओं और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन ने समय पर उनसे परीक्षा शुल्क तो वसूल लिया लेकिन उसे बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं किया।
यह भी पढ़ें
- T20 वर्ल्ड कप विवाद में ICC का बड़ा फैसला! बांग्लादेश को क्लीन चिट, नहीं लगेगा कोई जुर्माना
- आखिर झुका पाकिस्तान! बहिष्कार खत्म.. भारत-पाक मैच खेलने को तैयार, 15 फरवरी को कोलंबो में होगा मैच
- आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: A1. खरगोन जिले में एक निजी स्कूल की लापरवाही के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की 23 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के प्रवेश-पत्र नहीं मिले, जिससे वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: 10th 12th Exam Problem Khargone
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm