Khargone News: शिर्डी से लौटते वक्त क्या हुआ ऐसा? नेशनल हाईवे पर लावारिस मिली कार, अंदर का नजारा देख कांप उठे ग्रामीण
Khargone News खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम मुकुंदपुरा के पास खड़ी …

Khargone News
- हाईवे किनारे खड़ी कार में शव
- शिर्डी दर्शन से लौट रहा था युवक
- संदिग्ध मौत, FSL टीम जांच में जुटी
Khargone News खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्राम मुकुंदपुरा के पास खड़ी एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ। कार में शव मिलने से ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 सहित पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दी।
हाईवे पर मिली कार
Khargone News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मुकुंदपुरा स्थित मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग का है। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे एक कार को काफी देर से सुनसान खड़ा देखा, जब पास जाकर देखा तो अंदर एक युवक का शव पड़ा था। इस पूरे मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला और बलकवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शिर्डी के दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था युवक
Khargone News पुलिस को जांच के दौरान कार के अंदर एक मोबाइल भी मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार मृतक धार जिले के पीथमपुर का रहने वाला है, जिसका नाम सुनील चौकसे बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब चालीस वर्ष है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील शिर्डी के दर्शन कर वापस अपने घर पीथमपुर लौट रहा था। फिलहाल मौत के कारण अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, वहीं युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की बारीकी से जांच करने के लिए खरगोन से फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकुंदपुरा के पास कार में।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Man Found Dead Inside Car on Mumbai-Agra Highway in Khargone, Probe On
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm