BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Khargone’s Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: खरगोन की 2 विभूतियों को पद्मश्री, जगदीश जोशीला निमाड़ी साहित्य में योगदान देने पर होंगे सम्मानित

खरगोन की 2 विभूतियों को पद्मश्री,जगदीश जोशीला निमाड़ी…Khargone’s Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: 2 personalities of Khargone will…

Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri : Image Source-IBC24

Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri : Image Source-IBC24

tikesh Kumar
Published: 26 Jan 2025 | 7:03 amModified: 26 Jan 2025 | 7:03 am

खरगोन: Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश की जानी मानी हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की है। उनमें मप्र के खरगोन जिले की भी दो हस्तियों को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की है। इनमें खरगोन जिले के गोगांवा के निमाडी बोली के कवि, साहित्यकार और उपन्यासकार जगदीश जोशीला के साथ महेश्वर की शैली होलकर को महिला बुनकरो के उत्थान के लिये पद्मश्री अवार्ड मिलेगा। खरगोन के निमाड़ अंचल में पहली बार एक साथ दो लोगो को पद्मश्री पुरस्कार मिलने के बाद बधाईयो देने वालो का तांता लग गया। पद्मश्री अवार्ड की घोषणा होने के बाद जगदीश जोशिला के परिजनों में खुशी का माहौल है। वही आसपास ग्रामीण अंचल के लोग भी उन्हें बधाई देने के लिए उनके घर पहुंचे। जहां उन्हें पुष्पहार और मिठाई खिलाकर उन्हें पद्मश्री अवार्ड मिलने की बधाई दी।

Read More: BJP Candidate List for Nagariya Nikay Chunav CG: भाजपा ने नगरीय निकायों के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: अवॉर्ड की घोषणा होने के बाद सबसे पहले IBC 24 न्यूज चैनल भी निमाड़ी बोली के कवि जगदीश जोशिला के घर पहुंचा। इस दौरान जोशिला के घर पर खुशी के माहौल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। उल्लेखनीय है कि 3 जून 1949 मैं जन्मे जगदीश जोशिला को कक्षा छठवीं से ही लेखन की शुरुआत कर दी थी। कई वर्षों से निमाड़ी बोली को भाषा का दर्जा देने के लिए विभिन्न मंचों पर आवाज उठाते आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अखिल निमाड़ी लोक न्यास संस्था का भी पंजीयन कराकर समिति गठित की है। जो निमाड़ी बोली के लिए काम कर रही है। जोशिला इस समिति के संस्थापक अध्यक्ष भी हैं। इसके लिए उन्हें कई संस्थाओं द्वारा शील्ड देकर भी पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने अहिल्या बाई होलकर से लेकर आदि गुरु शंकराचार्य, जननायक टंट्या मामा भील,बिरसा मुंडा,धार जिले के अमझेरा के अमर शहीद महाराव बख्तावर राठौड़ पर भी पुस्तक लिख चुके हैं। जगदीश जोशिला का राजनीतिक सफर भी रहा है। उन्होंने 1980 में लोकदल,1985 में जनता पार्टी ओर वर्ष 1990 में जनता दल से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें किसी भी चुनाव में विजय श्री हासिल नहीं हुई। वर्ष 1990 के बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन को अलविदा कर खुद को साहित्य के क्षेत्र में समर्पित कर दिया। वर्ष 2010 में खरगोन के तत्कालीन कलेक्टर ने पद्मश्री अवार्ड के लिए अनुशंसा की थी जो अब 15 वर्षों बाद उनकी तपस्या का फल मिला है।

Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: IBC 24 न्यूज से खास चर्चा करते हुए हिंदी और निमाड़ी साहित्यकार जगदीश जोशिला का कहना था कि मूलतः यह खुशी पूरी निमाड़ी भाइयों को जाता है। मुझे हिंदी और निमाड़ी भाषा के संयुक्त रूप में पद्मश्री अवार्ड दिए जाने की घोषणा भारत सरकार द्वारा की गई है। अभी तक कुल 26 पुस्तकें लिखी हैं। इनमें 10 निमाड़ी भाषा में लिखी गई है। जो प्रकाशित भी हो चुकी है। भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जोशिला ने कहा कि निष्पक्ष रूप से योग्य प्रतिभाओं को यह पुरस्कार मिल रहा है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। जबकि उनके बेटे नवीन जोशीला और बहु का कहना है कि हमें बहुत बहुत खुशी मिल रही है। यह उनकी तपस्या का फल है। वही बधाई देने पहुंचे ग्रामीणों ने भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जगदीश जोशीला को उनके साहित्यिक योगदान, विशेष रूप से निमाड़ी बोली के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। उन्होंने 26 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें से 10 निमाड़ी भाषा में हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Khargone's Jagdish Joshila Will Get Padma Shri: 2 personalities of Khargone will...

खरगोन (पश्चिम निमाड़)

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm