Little Google Dhruvi : इस लिटिल गूगल के ज्ञान से हर कोई हैरान, छोटी सी उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग
इस लिटिल गूगल के ज्ञान से हर कोई हैरान…Little Google Dhruvi: Everyone is surprised by the knowledge of this little Google
- लिटिल गूगल" ध्रुवी के ज्ञान से हर कोई हैरान
- छोटी सी उम्र में बनाई वर्ल्ड रिकॉर्ड
- ध्रुवी को विश्व के सभी देशों की राजधानी भी याद
खरगोन : Little Google Dhruvi : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के आदिवासी क्षेत्र भगवानपुरा के ग्राम मदनी खुर्द की साढ़े तीन वर्षीय ध्रुवी मंडलोई अपनी अद्वितीय बुद्धिमत्ता के कारण चर्चा का केंद्र बनी हुई है। जिस उम्र में बच्चे सही से बोलना भी सीखते हैं, उसी उम्र में यह नन्हीं बालिका ऐसा ज्ञान रखती है जिससे हर कोई हैरान है।
Read More : हाईकोर्ट ने खारिज की नक्सलियों की ये अपील, हमले में शहीद हुए थे 15 जवान और 4 आम नागरिक..जानें मामला
Little Google Dhruvi : ध्रुवी को विश्व के 180 से अधिक देशों और भारत के राज्यों की राजधानियां कंठस्थ हैं। इतना ही नहीं, यह नन्हीं बच्ची पीरियोडिक टेबल को भी बिना किसी रुकावट के फर्राटेदार तरीके से सुना सकती है। इतनी छोटी उम्र में इतनी बड़ी जानकारी याद रखना अपने आप में एक दुर्लभ उपलब्धि है। ध्रुवी की असाधारण प्रतिभा को देखते हुए हैरानी की बात यह है कि अभी तक उसका किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ है। ध्रुवी की प्रतिभा ने उसे छोटे से गांव से निकालकर दिल्ली तक पहुंचा दिया। हाल ही में उसका नाम वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। साथ ही, 15 फरवरी को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा उसे शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर दिल्ली में सम्मानित किया गया।
Little Google Dhruvi : ध्रुवी के पिता अजय मंडलोई गांव में रहकर खेती का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी दो से ढाई वर्ष की थी, तब उसने टीवी देखते हुए धीरे-धीरे किरदारों के नाम दोहराने शुरू कर दिए। माता-पिता ने महसूस किया कि बच्ची में सीखने की अद्भुत क्षमता है। उन्होंने घर पर ही उसे भारत के राज्यों की राजधानियां सिखानी शुरू की। बाद में विश्व के देशों की राजधानियां, राष्ट्रगान, कविताएं और पीरियोडिक टेबल भी सिखाई, जिसे ध्रुवी ने तेजी से याद कर लिया। अजय मंडलोई का मानना है कि गांवों में भी अद्भुत प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें अगर सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग मिले, तो वे बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ध्रुवी मंडलोई मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की साढ़े तीन वर्षीय बालिका है, जिसे विश्व के 180 देशों और भारत के राज्यों की राजधानियां तथा पीरियोडिक टेबल कंठस्थ होने के कारण "लिटिल गूगल" कहा जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Little Google Dhruvi: Everyone is surprised by the knowledge
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm