Free Helmet Distribution: एमपी के इस जिले में फ्री हेलमेट बांटने निकले एसपी साहब, लोगों की भीड़ देखर पुलिस अधिकारी भी रह गए दंग, वीडियो हो रहा वायरल!
खरगोन शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और खासकर बाइक सवारों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया।

KHARGONE NEWS FREE HEMET
- निःशुल्क हेलमेट वितरण अभियान
- एसपी खुद सड़क पर उतरे
- 100 से अधिक हेलमेट बांटे
Free Helmet Distribution: खरगोन: खरगोन शहर में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और खासकर बाइक सवारों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने एक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शहरवासियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गायत्री मंदिर तिराहे पर जैसे ही निःशुल्क हेलमेट वितरण की सूचना फैली, वहां बड़ी संख्या में बाइक सवारों की भीड़ जमा हो गई।
पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने की अगुवाई
Free Helmet Distribution: इस विशेष अभियान की अगुवाई खुद पुलिस अधीक्षक (एसपी) रविन्द्र वर्मा ने की। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल और यातायात प्रभारी रमेश सोलंकी भी सड़कों पर उतरे और बाइक सवारों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान एसपी रविन्द्र वर्मा ने 100 से अधिक हेलमेट बाइक सवारों को निःशुल्क वितरित किए। हेलमेट पाने के लिए वाहन चालकों को अपने वाहन के वैध दस्तावेज दिखाने थे, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान किए गए।
नियमों का पालन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया
Free Helmet Distribution: अभियान की खास बात यह रही कि यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। जिन बाइक सवारों ने पहले से हेलमेट पहना हुआ था, उन्हें पुलिस अधिकारियों ने गांधीगिरी का संदेश देते हुए गुलाब का फूल भेंट किया और उनकी पीठ थपथपाकर दूसरों के लिए प्रेरणा बनने की अपील की। यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और कई लोगों ने इसे पुलिस की सकारात्मक पहल बताया।
एसपी रविन्द्र वर्मा ने इस मौके पर कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बाइक सवारों की जान जाती है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल चालान के डर से, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूर पहनें।
Free Helmet Distribution: यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के जागरूकता अभियान जारी रहेंगे। स्कूल-कॉलेजों, बाजार क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य केवल नियमों का पालन करवाना नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित संस्कृति को बढ़ावा देना है।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: गायत्री मंदिर तिराहा क्षेत्र
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: SP Saheb went out to distribute free helmets in this district of MP.
खरगोन (पश्चिम निमाड़)
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm