Korba News: स्टॉप डैम टूटने से पॉवर प्लांट के अंदर घुसा पानी, मची अफरा तफरी, जान बचाकर भागे कर्मचारी, ठप हुआ प्रोडक्शन
Korba News: आज दोपहर स्टाप डैम का तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा पर पानी पॉवर प्लांट के अंदर जा घुस गया। इस दौरान प्लांट के अंदर मैजूद कर्मचारियों में भगदड़ …

- प्लॉट के मशीनों में पानी घुस जाने से प्रोडक्शन ठप
- स्टाप डैम में पहले से थी दरार
- हादसे से हुआ प्लांट को नुकसान
कोरबा: Korba News, कोरबा के दर्री स्थित सीएसईबी जनरेशन हाइडल प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, स्टॉप डैम का तटबंध टूटने से पॉवर प्लांट के अंदर पानी घुस गया। जिससे प्रोडक्शन ठप पड़ गया। प्लांट में पानी भरता देख कार्यरत कर्मचारी जान बचाकर भागे।
प्लॉट के मशीनों में पानी घुस जाने से प्रोडक्शन ठप
दरअसल आज दोपहर स्टाप डैम का तटबंध टूटने से बड़ी मात्रा पर पानी पॉवर प्लांट के अंदर जा घुस गया। इस दौरान प्लांट के अंदर मैजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं प्लॉट के मशीनों में पानी घुस जाने से प्रोडक्शन ठप पड़ गया है। 85kw का यह हाइडल प्लांट पानी से बिजली बनाता है। पूरे घटनाक्रम को प्लांट प्रबंधन की लापरवाही बताया जा रहा है।
स्टाप डैम में पहले से थी दरार
Korba News: बताया जा रहा है कि स्टाप डैम में पहले से दरार थी, जिसके संबंध में कर्मचारियों ने अधिकारियों को अवगत था, लेकिन अधिकारियों ने समय रहते खामी को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिसकी वजह से आज यह हादसा हुआ है। घटना के बाद प्लांट में घुसे पानी को निकालने का काम किया जा रहा है। वहीं तटबंध को बनाने के लिए अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं।
इस हादसे से हुए प्लांट को नुकसान का आंकलन समय आने पर किया जाएगा, लेकिन प्लांट का ठप हुआ विद्युत उत्पादन कब से शुरू हो पाएगा, इसका भी जवाब दे पाने में अधिकारी नाकाम नजर आ रहे हैं। हालाकि यह गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारी निकलने में कामयाब रहे जिससे किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG News: छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य क्षेत्र में मिली दो ऐतिहासिक उपलब्धि, देश का सबसे पहला IPHL बना जिला अस्पताल पंडरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
- Hardik Mahieka Engagement : हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड से कर ली सगाई? वायरल तस्वीरों ने खोला राज
- Robert Vadra News: प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ ED की सबसे बड़ी कार्रवाई! पहली बार आरोपी बनाए गए राबर्ट वाड्रा, इस मामले में नई चार्जशीट दाखिल
- Dewas News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम की आत्महत्या केस में नया मोड़, निजी जिंदगी में दखल देते थे कोच समेत ये दो लोग, जांच में बड़ा खुलासा
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: A stop dam in Korba breached, causing water to enter the power plant, causing panic. Workers fled for their lives, and production halted
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm