Korba Latest News: कोरबा में ‘दी बर्निंग कार’.. पेड़ से टकराकर ख़ाक हुई कार, ड्राइवर कंकाल में तब्दील, जाँच शुरू
पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है।
Car burnt to ashes in Korba
- कोरबा के कारीमाटी गांव में कार पेड़ से टकराकर जलकर पूरी तरह खाक हुई।
- हादसे में कार सवारों की पहचान संभव नहीं, शव बुरी तरह जल चुके हैं।
- रजिस्ट्रेशन नंबर मिटा, पुलिस शिनाख्त और दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।
Car burnt to ashes in Korba : कोरबा: जिले के सरहदी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जिससे उसमें सवार लोगों की पहचान नहीं हो सकी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार कोरबा की ओर जा रही थी। कारीमाटी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई।
Car burnt to ashes in Korba : कार इतनी बुरी तरह जल गई कि उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी पूरी तरह मिट गया है। फिलहाल कार में कितने लोग सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जानकारी में चालक के साथ पीछे एक अन्य व्यक्ति के मौजूद होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है और शवों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह दुर्घटना कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में, ग्राम लैंगा-कारीमाटी मार्ग पर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Car burnt to ashes in Korba, A car was found in a burnt condition on the road of Karimati in Pasan
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm