Korba Accident CCTV Video: कोरबा में ख़ौफनाक सड़क हादसा.. ट्रक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, सामने आया CCTV का फुटेज..
सुबह करीब 11:15 बजे बाइक सवार चोटिया चौक को पार कर रहा था कि इसी दौरान स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 04 पी 2645 के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन …

Korba Accident CCTV Video
- चोटिया चौक में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला।
- घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
- पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Korba Accident CCTV Video: कोरबा: उर्जाधानी के शहरी और ग्रामीण इलाको में इन दिनों बड़े पैमाने पर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो रही है। हर दिन होते इस हादसों में वाहन चालक और पैदल यात्री अपनी जान गँवा रहे है। बात करें बांगो थाना क्षेत्र की तो यहां हर दिन होते सड़क हादसों ने पुलिस के माथे पर भी चिंता की लकीर खींच दी है। सोमवार को ही थाना क्षेत्र में एक कर चालक ने दो लोगों को कुचल दिया था तो वही आज फिर से बेलगाम ट्रक ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पूरे दुर्घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
किस जगह हुई सड़क दुर्घटना?
दरअसल जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक में चोटिया चौक के समीप सड़क पार कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को स्वराज माजदा के चालक ने रॉन्ग साइड वाहन चलाकर चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Korba Accident CCTV Video: जानकारी के मुताबिक़ कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिनपुरी निवासी बलजोर श्याम (42) सोमवार को अपने मोटरसाइकिल में सवार होकर किसी काम से जा रहा था। घटनास्थल के निकट एक दुकान से जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें स्पष्ट है कि किस तरह से सड़क पर भारी वाहन चालक मनमानी करते हैं।
सुबह करीब 11:15 बजे बाइक सवार चोटिया चौक को पार कर रहा था कि इसी दौरान स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 04 पी 2645 के चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए अपनी साइड छोड़कर मोटर साइकिल को सीधे चपेट में ले लिया। इस टक्कर से बाइक सवार बलजोर श्याम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले स्वराज माजदा के चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CCTV footage of road accident in Chotiya of Korba is going viral
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am