BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने कराई प्रेमी की हत्या, एक लाख की सुपारी देकर पूर्व पति संग रची खौफनाक साजिश, चार आरोपी सलाखों के पीछे

Korba Crime News: छत्तीसगढ़ में प्रेमिका ने कराई प्रेमी की हत्या, एक लाख की सुपारी देकर पूर्व पति संग रची खौफनाक साजिश, चार आरोपी सलाखों के पीछे

Korba Crime News | Image Source \ IBC24

Korba Crime News | Image Source \ IBC24

tikesh Kumar
Published: 08 Jul 2025 | 7:33 pmModified: 08 Jul 2025 | 7:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. प्रेमी से तंग आकर रची खौफनाक साजिश,
  2. कोरबा में प्रेमिका ने पूर्व पति को दी सुपारी,
  3. चाकू से की गई हत्या,चार गिरफ्तार,

कोरबा: Korba Crime News:  जिले में एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहने वाले अश्विनी पाठक उर्फ पिंटू की हत्या उसकी प्रेमिका अंजू पाठक ने अपने पहले पति और दो अन्य साथियों की मदद से करवाई थी। इसके बदले अंजू ने एक लाख रुपये की सुपारी दी थी।

Read More : Mother Killed Son: मां की ये कैसी ममता! अपने ही बेटे का किया ये हाल, 2 साल बाद हुआ खौफनाक खुलासा!

Korba Crime News:  मामला चार जुलाई को तब सामने आया जब विद्युत सब स्टेशन के पास झाड़ियों में खून से लथपथ एक शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और पाया कि युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से शराब की बोतलें, मूंग दाल का पैकेट और एक बैग बरामद हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि युवक की मौत चाकू के वार से हुई है। शव की पहचान अयोध्यापुरी दर्री निवासी अश्विनी पाठक के रूप में हुई, जो पहले से ही अपराधिक गतिविधियों में शामिल था।

Read More : Drunk Woman Viral Video: नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा! नेशनल हाईवे पर लगा लंबा जाम, वीडियो हुआ वायरल

Korba Crime News:  परिजनों ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। जांच के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी एकलव्य कुमार उर्फ सिटू और अजय चौहान को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक का प्रेम संबंध अंजू पाठक से था, जो अपने पहले पति से अलग होकर सीएसईबी कॉलोनी में रह रही थी। अश्विनी आए दिन अंजू के साथ मारपीट करता था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। इससे छुटकारा पाने के लिए अंजू ने एकलव्य को हत्या के लिए तैयार किया और अपने पूर्व पति रंजीत सिंह मेहरा को भी शामिल कर लिया। चारों ने मिलकर योजना बनाई और एक लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया गया। पांच हजार रुपये एडवांस में दिए गए।

Read More : Singrauli Viral Video: युवती ने बीच सड़क पर मचाया हंगामा, महिलाओं के बाल पकड़कर की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Korba Crime News:  योजना के अनुसार एकलव्य और अजय ने अश्विनी को शराब पीने के बहाने बांकीमोंगरा सब स्टेशन के पास बुलाया। वहां नशे की हालत में चाकू से उसकी हत्या कर दी और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अंजू और उसके पूर्व पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपितों की निशानदेही पर मृतक की बाइक, हत्या में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मृतक की पहचान अश्विनी पाठक उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जो अयोध्यापुरी दर्री का निवासी था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Girlfriend got her boyfriend killed in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am