Korba Crime News: कोरबा में सगे भाइयों की शातिराना ठगी.. पहले करते थे खरीदी फिर, भुगतान के नाम पर थमा देते थे फर्जी चेक, ऐसे हुआ खुलासा..
इस घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति चेक से भुगतान करता है, तो पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें। इससे फर्जी …
Korba Latest Crime News in Hindi
- कोरबा में दो भाइयों की धोखाधड़ी, फर्जी चेक से व्यवसायियों को ठगने का मामला उजागर
- पुलिस जांच में खुलासा, रक्षक और राज गोयल के खिलाफ पहले से जारी थे वारंट
- व्यवसायियों को पुलिस की अपील, चेक से भुगतान लेने से पहले करें सत्यापन
Korba Latest Crime News in Hindi: कोरबा: शहर में रहने वाले दो सगे भाई, रक्षक गोयल और राज गोयल, व्यवसायियों से कीमती सामान खरीदकर बदले में चेक देते थे। जब तक व्यवसायियों को चेक के फर्जी होने की जानकारी मिलती, तब तक वे खरीदे गए सामान को औने-पौने दामों में बेच देते थे। पुलिस को लगातार इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जांच में सामने आया कि दोनों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों में कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ वारंट भी जारी किए गए थे। पुलिस ने वारंट की तामील करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
लगातार मिल रही थी शिकायतें
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि रक्षक और राज गोयल व्यवसायियों से सामान खरीदकर चेक के जरिए भुगतान करते हैं। जब व्यवसायी चेक को बैंक में जमा करते, तो वह फर्जी निकलता था। जब व्यवसायी अपने पैसे या सामान की मांग करते, तो उन्हें धमकाया जाता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच के आदेश दिए।
पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
Korba Latest Crime News in Hindi: सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि रक्षक गोयल के खिलाफ पहले से ही कोर्ट में चेक धोखाधड़ी से जुड़े मामले लंबित हैं। वह लगातार कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था, जिस कारण उसके खिलाफ तीन वारंट जारी किए गए थे। वहीं, मानिकपुर पुलिस चौकी में राज गोयल के खिलाफ भी वारंट जारी था।
पुलिस ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू की और उन्हें अग्रोहा मार्ग और मुक्तिधाम मार्ग, पोंड़ी बहार इलाके से पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस थाने लाया गया और गिरफ्तारी वारंट की तामील कराते हुए कोर्ट में पेश किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने व्यवसायियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति चेक से भुगतान करता है, तो पहले उसकी सत्यता की जांच कर लें। इससे फर्जी चेक या बाउंस चेक की स्थिति में होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रक्षक गोयल और राज गोयल पर व्यवसायियों से कीमती सामान खरीदकर फर्जी चेक के माध्यम से भुगतान करने और बाद में सामान को औने-पौने दामों में बेचने का आरोप है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Korba Latest Crime News in Hindi, Two brothers used to pay for purchases with fake cheques
कोरबा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm