BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Korba Crime News : प्रेमी ने बनाया VIDEO, फिर पूरे गांव में फैल गई हैवानियत! नाबालिग को ब्लैकमेल कर 10 लोगों ने बनाया शिकार

कोरबा जिले के बालको क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई …

Korba Crime News

Korba Crime News

Sneha Singh
Published: 10 Jun 2026 | 5:53 pmModified: 10 Jun 2026 | 5:56 pm
HIGHLIGHTS
  1. नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
  2. पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
  3. POCSO एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में कार्रवाई

कोरबा: Korba Crime News :   छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया और उसे अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाँव के अन्य युवकों ने भी नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। पीड़िता की शिकायत के बाद बालको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में मुख्य आरोपी (प्रेमी) होरीलाल चौहान समेत 6 लोगों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, वहीं 4 अन्य लोगों ने दबाव बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया।

दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की उम्र 17 वर्ष है और वह 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसका गाँव के ही होरीलाल चौहान नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। Korba Rape Case आरोप है कि होरीलाल ने लड़की के साथ संबंध बनाए और चुपके से उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखाया और उन दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करवाया। धीरे-धीरे इस वीडियो की बात गाँव के अन्य युवकों तक भी पहुँच गई।

5 युवकों ने किया दुष्कर्म, 4 ने की छेड़छाड़

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गाँव के कई युवक लड़की को ब्लैकमेल करने लगे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने लगे। Minor Blackmailing Case  इस दौरान 5 अन्य युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जबकि 4 अन्य युवकों ने गलत इशारे कर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। लगातार हो रही ब्लैकमेलिंग से तंग आकर लड़की पूरी तरह टूट चुकी थी। जब इस वीडियो की भनक पीड़िता के भाई को लगी, तो वह अपनी बहन को लेकर तुरंत बालको थाना पहुँचा और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

सभी 10 आरोपी सलाखों के पीछे

शिकायत मिलते ही बालको थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सभी 10 आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होरीलाल चौहान 30 वर्ष,कन्हैया सिंह 25 वर्ष,उदय चौहान 22 वर्ष,मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष,राकेश सिंह 40 वर्ष,दशरथ पटेल 32 वर्ष,चित्रभान पटेल 30 वर्ष,शत्रुहन चौहान 25 वर्ष, योगेश चौहान 22 वर्ष। इस घटना के बाद से बालको क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की माँग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी गंभीरता से जाँच की जा रही है और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत नाबालिग से जुड़े इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हे भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Minor Blackmail Case in Korba: 10 Accused Arrested After Police Action

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm